
WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स कई बार स्पैम, फ्रॉड या मार्केटिंग कॉल हो सकती हैं. अगर आपके पास भी ऐसे कॉल्स लगातार आते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. WhatsApp में एक ऐसा फीचर मौजूद है, जिसकी मदद से इन कॉल्स की घंटी अपने आप साइलेंट हो जाएगी.

WhatsApp का Silence Unknown Callers फीचर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को साइलेंट कर देता है. कॉल पूरी तरह ब्लॉक नहीं होती, बल्कि बिना रिंग किए कॉल लॉग और नोटिफिकेशन में दिखाई देती है, जिससे जरूरी कॉल छूटने का खतरा भी कम रहता है.

इस फीचर को ऑन करने के लिए WhatsApp खोलें, फिर Settings से Privacy Calls में जाएं. यहां Silence Unknown Callers का विकल्प मिलेगा. इसे ऑन करते ही अनजान नंबरों की कॉल्स बिना रिंग के साइलेंट हो जाएंगी.

इस सेटिंग की मदद से स्पैम कॉल्स से राहत मिलेगी, बार-बार बजने वाली रिंग से छुटकारा मिलेगा और ऑनलाइन स्कैमर्स से बचाव में भी मदद मिलेगी. साथ ही आपका WhatsApp इस्तेमाल पहले से ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा.

अगर कोई अनजान नंबर पहली बार कॉल करता है, तो उसकी कॉल साइलेंट जरूर होगी, लेकिन वह कॉल हिस्ट्री और नोटिफिकेशन में दिखाई देगी. जरूरत पड़ने पर आप बाद में उस नंबर पर वापस कॉल भी कर सकते हैं.

अगर आपका नंबर सोशल मीडिया, बिजनेस, ऑनलाइन शॉपिंग या किसी सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और अक्सर अनजान कॉल्स आती हैं, तो यह फीचर आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है.

सिर्फ इस फीचर पर निर्भर न रहें. WhatsApp को हमेशा अपडेट रखें, टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करें और किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक, OTP या निजी जानकारी साझा करने से बचें. इससे आपकी प्राइवेसी और अकाउंट दोनों सुरक्षित रहेंगे.