
टीवी की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को उनकी दूसरी शादी से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. रोमांटिक मोमेंट्स, दुल्हन का लुक और विदाई जैसे सीन देखकर फैंस भी हैरान हैं.

वायरल तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन के रोमांटिक पल सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं. खासकर लिपलॉक वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है. इसी फोटो के बाद शादी की चर्चा और तेज हो गई. फैंस लगातार इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

ब्राइडल लुक में नजर आ रही जेनिफर बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. वाइट गाउन और उनकी मुस्कान लोगों का ध्यान खींच रही है. कई फैंस ने उनके इस लुक की जमकर तारीफ की और तस्वीरों को बार-बार शेयर किया.

कुछ तस्वीरों में विदाई जैसा भावुक माहौल भी देखने को मिलता है. एक फोटो में पिता की आंखों में आंसू नजर आते हैं, जिसने लोगों को भावुक कर दिया. सोशल मीडिया यूजर्स इसे शादी का सबसे इमोशनल मोमेंट बता रहे हैं और इस पर हजारों कमेंट्स आ चुके हैं.

जेनिफर ने सगाई की अंगूठी भी फ्लॉन्ट की है. विलियम ने शादी के दिन अपनी लेडीलव पर जमकर प्यार लुटाया. दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक हैं.

इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कई लोगों ने जेनिफर को शादी की बधाई देना शुरू कर दी.