
FIFA World Cup 2026 के फाइनल मुकाबले में सिर्फ फुटबॉल का रोमांच ही नहीं, बल्कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों की मौजूदगी भी चर्चा का विषय बन गई. न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में इन सेलेब्स ने मैच का लुत्फ उठाया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को भी इस ऐतिहासिक पल की झलक दिखाई.

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल अपने परिवार के साथ FIFA फाइनल देखने पहुंचे. उन्होंने स्टेडियम से कई तस्वीरें शेयर कीं और इस मुकाबले को यादगार अनुभव बताया. उनके पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर प्यार बरसाया.

बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर अपनी पत्नी महीप कपूर के साथ स्टेडियम में नजर आए. दोनों ने मैच के दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं. कपल का कैजुअल लेकिन स्टाइलिश लुक फैंस को काफी पसंद आया.

एक्टर आदर जैन भी पूरे मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि अर्जेंटीना समर्थकों से भरे बॉक्स में वो अकेले स्पेन की जर्सी पहनकर बैठे थे. मैच के बाद उन्होंने कई तस्वीरें पोस्ट कीं.

एक्ट्रेस और मॉडल रूही सिंह भी FIFA World Cup 2026 के फाइनल में मौजूद रहीं. उन्होंने स्टेडियम से अपने शानदार लुक की तस्वीरें शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं. फैंस ने उनके स्टाइल और फैशन सेंस की खूब तारीफ की.

FIFA World Cup 2026 का फाइनल खेल प्रेमियों के साथ-साथ भारतीय सेलेब्स के लिए भी एक यादगार अनुभव बन गया. मोहनलाल से लेकर संजय कपूर, आदर जैन, विग्नेश शिवन और रूही सिंह तक कई सितारों ने इस ऐतिहासिक मुकाबले को स्टेडियम में बैठकर देखा और अपने फैंस के साथ खास पलों को साझा किया.