छत पर रखी है तुलसी? भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, वरना घर में बढ़ सकती हैं परेशानियां

छत पर रखी है तुलसी? भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, वरना घर में बढ़ सकती हैं परेशानियां

अगर घर में आंगन नहीं है और आपने छत पर तुलसी का पौधा लगाया है, तो उसकी दिशा, साफ-सफाई और नियमित देखभाल से जुड़े ये वास्तु नियम जरूर जान लें, वरना अनजाने में नकारात्मक प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं.

छत पर रखी है तुलसी? भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, वरना घर में बढ़ सकती हैं परेशानियां

घर में जगह की कमी होने पर कई लोग छत पर तुलसी का पौधा लगाते हैं. धार्मिक मान्यताओं और वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना गलत नहीं है, लेकिन इसे सही दिशा और सही तरीके से रखना बेहद जरूरी माना जाता है. छोटी-सी लापरवाही भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है.

छत पर रखी है तुलसी? भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, वरना घर में बढ़ सकती हैं परेशानियां

गलती नंबर 1 - तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. यदि पौधे के आसपास धूल, सूखे पत्ते या पक्षियों की गंदगी जमा रहती है, तो इसे शुभ नहीं माना जाता. तुलसी के स्थान की नियमित सफाई करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

छत पर रखी है तुलसी? भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, वरना घर में बढ़ सकती हैं परेशानियां

गलती नंबर 2 - वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा उत्तर या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है. दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखने से आर्थिक और पारिवारिक परेशानियां बढ़ने की मान्यता है.

छत पर रखी है तुलसी? भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, वरना घर में बढ़ सकती हैं परेशानियां

गलती नंबर 3 - तुलसी का पौधा लगाकर उसकी देखभाल न करना शुभ नहीं माना जाता. नियमित पानी देना, सूखी पत्तियां हटाना और पौधे को स्वस्थ रखना जरूरी है. मुरझाई हुई तुलसी को लंबे समय तक ऐसे ही छोड़ना उचित नहीं माना जाता.

छत पर रखी है तुलसी? भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, वरना घर में बढ़ सकती हैं परेशानियां

अगर छत पर ही रखना हो तो ऐसे रखें- अगर घर में आंगन नहीं है और छत ही एकमात्र विकल्प है, तो तुलसी को किसी ऊंचे स्टैंड या चबूतरे पर रखें. इससे पौधा सुरक्षित रहता है और धार्मिक दृष्टि से भी बेहतर माना जाता है.

छत पर रखी है तुलसी? भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, वरना घर में बढ़ सकती हैं परेशानियां

छत पर तेज धूप और बारिश का असर सबसे ज्यादा होता है. इसलिए तुलसी के लिए हल्की छाया की व्यवस्था करें, ताकि पौधा लंबे समय तक हरा-भरा बना रहे और उसकी नियमित देखभाल आसान हो.

छत पर रखी है तुलसी? भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, वरना घर में बढ़ सकती हैं परेशानियां

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है. नियमित पूजा, जल अर्पित करना और श्रद्धा के साथ सेवा करना घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का प्रतीक माना जाता है.

देश