
'वेलकम टू द जंगल' की धमाकेदार शुरुआत. पेड प्रीव्यू में मिला शानदार रिस्पॉन्स, जानिए पहले दिन की कमाई और एडवांस बुकिंग का हाल

रिलीज से पहले ही फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला। पहले दिन के लिए 1.16 लाख से ज्यादा टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई, जिससे फिल्म ने मजबूत शुरुआत के संकेत दिए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने ब्लॉक सीटों के बिना लगभग 3.1 करोड़ रुपये की एडवांस कमाई की। वहीं ब्लॉक सीटों सहित यह आंकड़ा 6.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, परेश रावल, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, लारा दत्ता, उर्वशी रौतेला, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा जैसे कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं।

अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट है। लंबे समय बाद फ्रेंचाइजी की वापसी ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया है।

फिल्म में अक्षय कुमार और भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह का डांस नंबर 'घिस-घिस' भी चर्चा में है। इस गाने को सोशल मीडिया पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

पेड प्रीव्यू और एडवांस बुकिंग के शानदार आंकड़ों के बाद अब सभी की निगाहें फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि फिल्म दमदार ओपनिंग दर्ज कर सकती है।