खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध? ट्रंप ने दी डेडलाइन, जेलेंस्की ने किया ऐलान, कहा - दबाव बनाने के लिए कुछ..

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन को युद्ध समाप्त करने के लिए डेडलाइन तय कर दी है. इसकी जानकारी खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दी है.

Zelensky announces Trump gives Russia-Ukraine deadline to end war
Image Source: Social Media

रूस और यूक्रेन के युद्ध में लाखों लोगों की मौत हो गई है. कई शहर श्मशान में तब्दील हो गए हैं. सड़कों पर लाशें बिछी हुई हैं. रूस के ताबड़तोड़ हमलों ने यूक्रेन का नक्शा बदलकर रख दिया है. रूस ने हाल के दिनों में यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं. दोनों देशों के बीच चल रही इस जंग को रोकने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. हालांकि दोनों के बीच अब तक पूर्ण रूप से कोई हल नहीं निकल पाया है. 

ट्रंप ने दी डेडलाइन

इधर युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है, उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार जंग रोकने की बात कर रहे हैं. बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन को युद्ध समाप्त करने के लिए डेडलाइन तय कर दी है. इसकी जानकारी खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दी है. उन्होंने कहा कि ट्रंप ने जून 2026 के पहले युद्ध खत्म करने के लिए कहा है. 

जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका ने समझौते पर पहुंचने के लिए जून तक का समय दिया है. यदि यह समयसीमा में युद्ध खत्म नहीं होता तो ट्रंप प्रशासन दोनों पक्षों पर दबाव बनाने के लिए कुछ नया कदम उठा सकता है. उन्होंने कहा कि अमेरिका इसी गर्मी में युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव दे रहा है. 

"युद्ध खत्म करने लिए हरसंभव प्रयास करेंगे"

जेलेंस्की ने कहा कि ट्रंप प्रशासन उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई करेगा. जेलेंस्की ने कहा कि जून तक हम सबकुछ करना चाहते हैं. युद्ध खत्म करने लिए हर संभव प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि सभी घटनाओं का एक स्पष्ट विवरण चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें: हम निवेश और व्यापार के लिए एक केंद्र... मलेशिया में भारतीय समुदाय को पीएम मोदी ने किया संबोधित, जानें क्या कहा