PM Modi In Malaysia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर मलेशिया पहुंचे. कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में खुद मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान काफी गर्मजोशी दिखी. इसके बाद पीएम मोदी सीधा भारतीय समुदाय के द्वारा आयोजित क्रार्यक्रम में शामिल हुए. मलेशिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, मलेशिया के द्वारा किए गए स्वागत, प्यार औ सम्मान को भारत हमेशा याद रखेगा.
उन्होंने आगे कहा, हमने अभी-अभी एक रिकॉर्ड-सेटिंग सांस्कृतिक प्रदर्शन देखा है. 800 नर्तक पूर्ण सामंजस्य में. इस प्रदर्शन को हमारे लोग आने वाले वर्षों तक याद रखेंगे. मैं सभी कलाकारों को बधाई देता हूं." दरअसल, पीएम मोदी के स्वागत में भारतीय समुदाय ने सांस्कृतिक प्रोग्राम का आआयोजन किया था, जिसमें दक्षिण भारत के नृत्य कला को प्रदर्शित किया गया.
#WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia | Addressing the Indian diaspora, Prime Minister Narendra Modi says, "Earlier, India was seen just as a huge market. Now we are a hub for investment and trade. India is seen as a trusted partner for growth. Whether it is the UK. UAE, Australia, New… pic.twitter.com/HTJ9hOQUWK
— ANI (@ANI) February 7, 2026
"दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा समुदाय भारतीय मूल का"
उन्होंने आगे कहा, "मलेशिया में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा भारतीय मूल का समुदाय है. ऐसा बहुत कुछ है जो भारतीय और मलेशियाई दिलों को जोड़ता है... आप जीवित पुल हैं जो हमें जोड़ते हैं. आपने रोटी कैनाई को मालाबार पैरोटा से जोड़ा है. नारियल, मसाले, और निश्चित रूप से, तेह तारिक. स्वाद बहुत परिचित लगते हैं, चाहे यह कुआलालंपुर या कोच्चि में हो. हम एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं. यह आपकी भाषाओं और मलय के बीच बड़ी संख्या में आम शब्दों के कारण होना चाहिए. मैंने सुना है कि भारतीय मलेशिया में संगीत और फिल्में लोकप्रिय हैं. आप सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम बहुत अच्छा गाते हैं. लेकिन उनकी पिछली यात्रा के दौरान, उन्हें यह जानकर सुखद आश्चर्य हुआ कि उन्हें प्रसिद्ध एमजीआर के तमिल गाने बहुत पसंद हैं.
"हम निवेश और व्यापार के लिए एक केंद्र"
पीएम मोदी ने आगे कहा, "पहले, भारत को सिर्फ एक बड़े बाजार के रूप में देखा जाता था. अब हम निवेश और व्यापार के लिए एक केंद्र हैं. भारत को विकास के लिए एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में देखा जाता है. चाहे वह यूके हो. यूएई, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ओमान, ईयू या यूएसए. देशों ने भारत के साथ व्यापार समझौते किए हैं."
From airport to community meet: PM Modi shares car ride with Malaysia's PM Anwar, reflecting personal rapport
— ANI Digital (@ani_digital) February 7, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/ZzlEW7jXby#PMModi #Malysia #bilatiralvisit #AnwarIbrahim pic.twitter.com/vgOnvrbQjd
ये भी पढ़ें- दिल्ली से खत्म होंगे कूड़े के पहाड़! करना होगा बस इतना इंतजार; CM रेखा गुप्ता ने बता दिया पूरा प्लान