Youtube Secret Tips: आज के दौर में YouTube सिर्फ एक वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म नहीं रहा, बल्कि यह एक करियर का हॉटस्पॉट बन चुका है. लाखों लोग हर महीने इससे कमाई कर रहे हैं. अधिकतर लोग समझते हैं कि YouTube की कमाई सिर्फ AdSense (विज्ञापन) से होती है. लेकिन असली पैसा वहीं छिपा है जो YouTube खुलकर नहीं बताता. अगर आप YouTube के multiple revenue streams को सही से समझ लें, तो महीने में नहीं हर दिन लाखों कमाना मुमकिन है.
YouTube का सबसे बड़ा राज़
नए यूट्यूबर्स अक्सर यही सोचते हैं कि वीडियो बनाओ, व्यूज पाओ और AdSense से पैसे आ जाएंगे. जबकि हकीकत ये है कि YouTube की असली कमाई होती है इन चार छिपे हुए स्रोतों से. आइए एक-एक करके जानते हैं.
Affiliate Marketing
अपने वीडियो के डिस्क्रिप्शन में अगर आप किसी प्रोडक्ट का लिंक लगाते हैं (जैसे Amazon, Flipkart या अन्य साइट्स का), और कोई उस लिंक से खरीद करता है तो आपको डायरेक्ट कमीशन मिलता है. यह मॉडल Ad revenue से कई गुना ज़्यादा फायदेमंद है और 24x7 कमाई देता है.
Brand Deals & Sponsorships
जब आपका चैनल थोड़ा लोकप्रिय हो जाता है, तो ब्रांड्स खुद आपके पास आते हैं. वे चाहते हैं कि आप उनके प्रोडक्ट या सर्विस को अपने वीडियो में प्रमोट करें. इसके बदले में मिलते हैं सीधे 50 हजार से लेकर 5 लाख तक. कुछ बड़े यूट्यूबर्स तो हर वीडियो से लाखों कमा रहे हैं बिना AdSense पर निर्भर हुए.
Digital Products & Courses
अगर आपके पास कोई स्किल है जैसे डिज़ाइन, कोडिंग, मार्केटिंग, हेल्थ, फिटनेस, आदि तो आप उस पर E-book, ऑनलाइन कोर्स, या वर्कशॉप बना सकते हैं. YouTube आपके लिए एक फ्री ट्रैफिक मशीन की तरह काम करता है, जहां से लोग आपके पेड प्रोडक्ट्स तक पहुंचते हैं. एक बार मेहनत करो, फिर उसका फल लंबे समय तक खाते रहो.
Memberships और Super Chat
अगर आपका चैनल मॉनेटाइज़्ड है, तो आप YouTube Membership चालू कर सकते हैं. इसमें आपके फॉलोअर्स हर महीने तय रकम देकर एक्सक्लूसिव कंटेंट का एक्सेस पा सकते हैं.
साथ ही Live Stream के दौरान लोग आपको Super Chat और Stickers से भी सपोर्ट करते हैं. छोटे चैनलों के लिए भी यह एक शानदार और स्थिर इनकम सोर्स बनता जा रहा है.
सिर्फ AdSense पर न रहें निर्भर
AdSense की कमाई सीमित होती है और अक्सर नए क्रिएटर्स के लिए तो महीने में कुछ हजार रुपये ही आते हैं. लेकिन अगर आप ऊपर बताए गए YouTube के सीक्रेट कमाई मॉडल्स को अपनाते हैं, तो आप हर दिन भी 5 से 50 हजार रुपये तक बिना लाखों सब्सक्राइबर के कमा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: PM मोदी कौन-सा फोन इस्तेमाल करते हैं? जानिए RAX फोन की खासियतें, जो इसे आम स्मार्टफोन से बनाती है बिल्कुल अलग