Indian Films: 2023 में इन फिल्मों ने की छप्परफाड़ कमाई, जानें कौन बना बॉक्स ऑफ‍िस का असली किंग?

Year Ender 2023: इस साल की शुरुआत ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' से किंग खान ने की थी और अब अंत भी कुछ धमाकेदार होने वाला है.

Indian Films: 2023 में इन फिल्मों ने की छप्परफाड़ कमाई, जानें कौन बना बॉक्स ऑफ‍िस का असली किंग?

नई दिल्ली, मनोरंजन डेस्क: साल 2023 में भारतीय सिनेमा की जो ग्रोथ देखी गई है वो शायद ही कभी किसी ने देखी होगी. कोरोना महामारी के बाद फिल्म इंडस्ट्री (2023 Blockbuster Films) को सिनेमा में पूरी तरह से वापसी करने में 3 साल लग गए. इस साल की शुरुआत ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' से किंग खान ने की थी और अब अंत भी कुछ धमाकेदार होने वाला है. पाठान ने 1000 करोड़ कमाकर बॉलीवुड को फिर से जीवित कर दिया. वहीं इन दिनों रणबीर कपूर की एनिमल ने हंगामा मचाकर रखा हुआ है. इसके बाद 'डंकी' फिल्म से किंग खान इस साल का अंत करेंगे. 

यह कहना गलत नहीं होगा कि साल 2023 शाहरुख खान का साल रहा है. हालांकि, साउथ की फिल्मों ने भी भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है.  चलिए जानते हैं इस साल कौन-कौन सी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

1. जवान (Jawan)

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इस साल सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. सिर्फ बॉलीवुड की बात करें, तो यह अभी भी हाइएस्ट परफॉर्मिंग फिल्म है. इस फिल्म में एक्शन सीन्स काफी अच्छे थे. किंग खान ने फिल्म में डबल रोल प्ले किया था. 

बजट - 300 करोड़
वर्ल्ड वाइड कलेक्शन - 1152 करोड़
डोमेस्टिक कलेक्शन- 640.8 करोड़

2. पठान (Pathaan)

इस लिस्ट में दूसरा नाम भी किंग खान की फिल्म  'पठान' का आता है.  इस फिल्म में शाहरुख (Shahrukh Khan) एक सीक्रेट एजेंट की भूमिका निभाई थी. उन्होंने अपने एक्शन से सॉफ्ट हीरो वाली इमेज को बदल दिया. 

बजट - 250 करोड़
वर्ल्ड वाइड कलेक्शन - 1050.8 करोड़
डोमेस्टिक कलेक्शन- 542.4 करोड़

 

3. गदर 2 (Gadar 2) 

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर का सिक्वल 22 साल बाद लोगों को देखने को मिला. फिल्म रिलीज से पहले ही हीट थी, क्योंकि लोगों में इसका क्रेज काफी ज्यादा था. इस बार तारा सिंह अपने बेटे को पाकिस्तान लेने जाता है. कम बजट में बनी इस फिल्म में काफी ज्यादा कमाई कर ली.

बजट - 85 करोड़
वर्ल्ड वाइड कलेक्शन - 687.8 करोड़
डोमेस्टिक कलेक्शन- 525.2 करोड़ 

4. जेलर (Jailer)

रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म 'जेलर' इस लिस्ट मे चौथे नंबर है. रिटायर्ड जेलर के रोल में रजनीकांत की एक्टिंग की बहुत तारीफ की गई. फिल्म में भरपूर एक्शन के साथ-साथ इमोशनल भी है. 
बजट - 180 करोड़
वर्ल्ड वाइड कलेक्शन - 605.8 करोड़
डोमेस्टिक कलेक्शन- 293.9 करोड़ 

5. लियो (Leo)

साउथ एक्टर 

थलापित विजय साउथ के बहुत बड़े एक्टर हैं. इनकी फिल्म लियो कश्मीर पर आधारित है जिसमें आम इंसान किस तरह से एक ड्रग कार्टेल के बीच फंस जाता है वो दिखाया गया है. फिल्म में भरपूर एक्शन है. 

बजट - 225 करोड़
वर्ल्ड वाइड कलेक्शन - 618.5 करोड़
डोमेस्टिक कलेक्शन- 215 करोड़

6. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani)

अलिया भट्टा और रणबीर सिंह की इस फिल्म को भी काफी पसंद किया गया. इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ रोमांस और ड्रामा भी है.  करण जौहर ने इस फिल्म के साथ सालों बार सिनेमा में वापसी की. 

बजट - 150 करोड़
वर्ल्ड वाइड कलेक्शन - 357 करोड़
डोमेस्टिक कलेक्शन - 153.5 करोड़