नई दिल्ली, न्यूज डेस्क: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में गूगल ने एक और कदम आगे बढ़ाया है. Google की मूल कंपनी Alphabet ने AI मॉडल जेमिनी (Gemini) को पेश कर दिया है. अमेरिकी सर्च इंजन कंपनी का दावा है कि ये अब तक का सबसे बड़ा और सक्षम मॉडल है. इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र का नेतृत्व करने की दौड़ में इसका सीधा मुकाबला
OpenAI के GPT-4 और मेटा के Llama 2 के साथ होना है.
इन यूजर्स के लिए Gemini AI उपलब्ध
Google ने नए एआई मॉडल को काफी एडवांस बनाया है. अल्फाबेट का यह पहला एआई मॉडल है जिसे डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हसाबिस के नेतृत्व में बनाया गया है. बता दें कि अल्फाबेट ने AI रिसर्च यूनिट DeepMind और गूगल ब्रेन का मर्जर करके Google DeepMind यूनिट बनाई थी और इसी यूनिट का Gemini AI पहला मॉडल है. दुनिया भर के Bard और Pixel यूजर्स के लिए Gemini AI को उपलब्ध भी करा दिया गया है.
Gemini AI को कितने साइज में पेश किया गया
ये AI एक मल्टीमॉडल के जैसा है जिसमें कई खूबियां है. इससे ये अलग-अलग तरह की जानकारी, जैसे- टेक्स्ट, इमेज, वीडियो, कोड और ऑडियो पर एक ही समय पर काम किया जा सकता है.
गूगल ने इस AI मॉडल को तीन साइज में पेश किया है. पहला Gemini Ultra ये ज्यादा मुश्किल कामों के लिए सबसे बड़ा और काबिल मॉडल. दूसरा Gemini Pro जो टास्क की एक बड़ी रेंज में स्केलिंग के लिए सबसे अच्छा मॉडल. तीसरा है Gemini Nano जो ऑन-डिवाइस कामों के लिए यूज किया जा सकता है.
ह्यूमन एक्सपर्ट्स से भी बेहतर
गूगल का जेमिनी एआई ह्यूमन एक्सपर्ट्स से बेहतर प्रदर्शन करने वाला पहला मॉडल है. ये दुनियाभर की नॉलेज और किसी भी प्रकार की समस्याओं को पूरा करने के लिए 57 सब्जेक्ट के कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करता है. जिसमें मैथ, फिजिक्स, हिस्ट्री, लॉ, मेडिसिन और एथिक्स भी शामिल है. बता दें कि चैटजीपीटी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल को काफी लोकप्रिय बनाय है और हाल ही में 30 नवंबर को इसे लॉन्च हुए 1 साल पूरा हो गया. लेकिन अब गूगल का जेमिन टफ कंपटीशन देने के लिए आ गया है.