नई दिल्ली, वीडियो डेस्क: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को फोर्ब्स की ओर से जारी विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची (Forbes List) में शामिल किया गया है. यह पांचवी बार है जब उनका नाम इस सूची में है. इस लिस्ट में उनके अलावा तीन अन्य भारतीयों को भी जगह दी गई है. फोर्ब्स की लिस्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, एचसीएल की सीईओ रोशनी नाडर मल्होत्रा (Roshni Nadar Malhotra), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की अध्यक्ष सोमा मंडल (Soma Mandal) और बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार-शॉ (Kiran Mazumdar Shaw) का नाम भी शामिल है.