Toxic Box Office Collection: ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की शानदार सफलता के बाद यश अब अपनी अगली फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में है और फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला.
अब फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और शुरुआती आंकड़े काफी शानदार नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने बुकिंग शुरू होने के करीब 10 घंटे में ही 11 करोड़ रुपये की प्री-सेल कर ली.
कैसी है ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग?
‘टॉक्सिक’ एक पीरियड गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म है. फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसे लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा है. एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े भी फिल्म के लिए अच्छी शुरुआत का संकेत दे रहे हैं.
फिल्म की एडवांस बुकिंग बुकमायशो पर आधी रात से शुरू हुई थी. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों में फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली थी. सुबह 11:30 बजे तक फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर प्री-सेल करीब 11 करोड़ रुपये पहुंच गई थी. इसमें ब्लॉक की गई सीटों की रकम भी शामिल है. यानी रिलीज से पहले ही फिल्म ने महज 10 घंटे में 11 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.
कन्नड़ और हिंदी में भी मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक कन्नड़ भाषा में फिल्म के पहले दिन के लिए 54,569 टिकटों की प्री-सेल हो चुकी थी. वहीं हिंदी में भी 22,247 टिकट बिक चुके थे.
आंकड़ों के मुताबिक, ब्लॉक सीटों को हटाकर देशभर में फिल्म की कुल 76,816 टिकटों की बिक्री हुई है, जिससे करीब 3.74 करोड़ रुपये की कमाई हुई. वहीं ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर यह रकम बढ़कर करीब 8.75 करोड़ रुपये हो जाती है. फिल्म की रिलीज में अभी पांच दिन बाकी हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में एडवांस बुकिंग के आंकड़े और तेजी से बढ़ सकते हैं.
26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. वह फिल्म की सह-लेखिका भी हैं. फिल्म का निर्माण वेंकट के. नारायण और यश ने केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स एलएलपी के बैनर तले किया है.
फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें- दिल्ली को मिले उसके अपने 'हसलर्स': MC स्क्वायर और पैराडॉक्स लाए 'हसल 5 - अपना होमग्राउंड'