UPSC Topper Anuj Agnihotri: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज़ फाइनल एग्जाम 2026 का परिणाम 6 मार्च को घोषित किया गया, और इस बार राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने UPSC CSE में टॉप किया है. यह सफलता न केवल उनके संघर्ष और मेहनत का परिणाम है, बल्कि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा भी है जो प्रशासनिक सेवा में अपना करियर बनाना चाहते हैं. इस वर्ष कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के लिए चयनित किया गया है, जिनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), और भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी शामिल हैं.
कौन हैं अनुज अग्निहोत्री?
अनुज अग्निहोत्री का जन्म और पालन-पोषण राजस्थान के रावतभाटा में हुआ, जो कोटा शहर से पास स्थित एक छोटा सा शहर है. अपनी प्रारंभिक शिक्षा वहीं से पूरी करने के बाद उन्होंने जोधपुर स्थित ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) से बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS) की डिग्री प्राप्त की. मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की बजाय, अनुज ने प्रशासनिक सेवा का रास्ता चुना और यह निर्णय उनके लिए बहुत ही सफल साबित हुआ. पहले उन्होंने DANICS (Delhi, Andaman & Nicobar Islands Civil Services) में अपनी सेवा दी, जो केंद्रीय सिविल सेवा (ग्रुप-B) का हिस्सा है, और फिर UPSC में सफलता पाई.
अनुज की सफलता
अनुज अग्निहोत्री की सफलता यह साबित करती है कि अगर किसी में सच्ची इच्छाशक्ति और मेहनत हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता. मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के बावजूद, उन्होंने प्रशासनिक सेवा को चुना और इसके लिए अथक मेहनत की. अनुज का यह सफर उन सभी के लिए एक प्रेरणा है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष करते हैं.
सफलता पर अनुज अग्निहोत्री का रिएक्शन
अनुज ने अपने पांचवें प्रयास में UPSC CSE एग्जाम पास किया. एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि "हे भगवान, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है. भगवान महान हैं. 6 साल की कड़ी मेहनत आखिरकार रंग लाई. अपने तीसरे प्रयास में AIR 1 हासिल की. टॉपर ने माता-पिता की भूमिका को भी स्वीकार करते हुए कहा, "मम्मी, पापा और मेरे सभी टीचर को धन्यवाद."
UPSC CSE के टॉप 10 टॉपर
ये भी पढ़ें: UPSC Result: अनुज अग्निहोत्री बने यूपीएससी टॉपर, राजेश्वरी को मिली दूसरी रैंक, इस बार कितने बनेंगे IAS?