White House Attack: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे देश को हिला दिया है. शनिवार शाम अचानक गोलियों की आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गई और कुछ ही मिनटों में पूरा व्हाइट हाउस परिसर हाई अलर्ट पर चला गया. घटना पेनसिल्वेनिया एवेन्यू और 17वीं स्ट्रीट नॉर्थ वेस्ट के पास हुई, जो व्हाइट हाउस के ठीक बाहर का सबसे संवेदनशील इलाका माना जाता है.
बताया जा रहा है कि दो संदिग्ध हमलावर हथियारों के साथ इलाके में पहुंचे थे. जैसे ही फायरिंग शुरू हुई, मौके पर मौजूद सीक्रेट सर्विस एजेंट तुरंत एक्टिव हो गए और पूरे इलाके को घेर लिया. कुछ देर तक चली मुठभेड़ में एक हमलावर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.
सामने आई हमलावर की पहचान
घटना के कुछ घंटे बाद जांच एजेंसियों ने मुख्य हमलावर की पहचान 21 वर्षीय नासिर बेस्ट के रूप में की है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि नासिर बेहद आक्रामक मानसिक स्थिति में था. न्यूयॉर्क पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक वह खुद को यीशु मसीह मानता था और उसका व्यवहार लंबे समय से असामान्य बताया जा रहा था.
BREAKING: Gunman near White House identified as 21-year-old Nasir Best, believed he was Jesus Christ (NYP) pic.twitter.com/JHJv3PDzrh
— Intel Point Alert (@IntelPointAlert) May 24, 2026
सोशल मीडिया पर उसकी पहली तस्वीर भी सामने आई है, जिसके बाद अमेरिकी एजेंसियां उसके बैकग्राउंड और संभावित नेटवर्क की जांच में जुट गई हैं. अधिकारियों को शक है कि घटना के पीछे कोई गहरी साजिश भी हो सकती है.
बैग से निकाली रिवॉल्वर, फिर शुरू कर दी फायरिंग
एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल के मुताबिक, नासिर बेस्ट हथियार लेकर व्हाइट हाउस के बेहद सुरक्षित सुरक्षा चेकपॉइंट के पास पहुंच गया था. बताया जा रहा है कि उसने अचानक अपने बैग से रिवॉल्वर निकाली और फायरिंग शुरू कर दी. गोलियों की आवाज सुनते ही सीक्रेट सर्विस के कमांडो ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी.
मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई. इसी दौरान एक राहगीर भी गोली लगने से घायल हो गया. सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि दोनों संदिग्ध व्हाइट हाउस परिसर के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें आगे बढ़ने से पहले ही रोक लिया.
अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में नासिर बेस्ट गंभीर रूप से घायल हो गया था. इसके बाद उसे तुरंत जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
अधिकारियों के अनुसार, घटना में किसी भी सुरक्षाकर्मी को चोट नहीं आई है. हालांकि गोलीबारी की चपेट में आने से एक आम नागरिक घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
पूरे इलाके में हाई अलर्ट, जांच जारी
फायरिंग की घटना के बाद पूरे व्हाइट हाउस इलाके में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है. आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया और कई घंटों तक इलाके में आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.
एफबीआई और सीक्रेट सर्विस की टीम मिलकर मामले की जांच कर रही है. एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हमलावर अकेले थे या किसी संगठन से जुड़े हुए थे. इसके अलावा दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और संपर्कों की भी जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें- White House Firing: व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, अंदर मौजूद थे ट्रंप, हमलावर ढेर, देखें Video