रिंकू सिंह और प्रिया सरोज शादी के बंधन में कब बंधेंगे? सांसद के पिता ने कर दिया क्लीयर

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के शादी के बाद से ही क्रिकेट और राजनीति की दुनिया में एक और शादी की चर्चा जोरों पर है. हम बात कर रहे हैं रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की. फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिरकार रिंकू और प्रिया कब शादी के बंधन में बंधेंगे?

When will Rinku Singh and Priya Saroj get married Toofani Saroj share major update
Image Source: Social Media

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के शादी के बाद से ही क्रिकेट और राजनीति की दुनिया में एक और शादी की चर्चा जोरों पर है. हम बात कर रहे हैं रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की. फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिरकार रिंकू और प्रिया कब शादी के बंधन में बंधेंगे? इस सवाल का जवाब अब सांसद के पिता और विधायक तूफानी सरोज ने दिया है.

शादी की तारीख पर परिवार की चर्चा

आज तक में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, तूफानी सरोज ने इस बात का खुलासा किया कि रिंकू के पिता के निधन के कारण शादी में जल्दबाजी नहीं की जा रही है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि रिंकू का परिवार जब चाहे, शादी कर सकता है. उनके मुताबिक, रिंकू और प्रिया की शादी के लिए परिवार पूरी तरह तैयार है और इस रिश्ते से खुश है.

कब तक हो सकती है शादी?

विधायक तूफानी सरोज ने यह भी बताया कि शादी की तारीख पर दोनों परिवारों के बीच बातचीत की जाएगी. इसके अलावा उन्होंने कहा, "2027 में यूपी विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए परिवार की कोशिश होगी कि शादी 2026 में ही हो जाए, ताकि परिवार खुशी के इस मौके का अच्छे से आनंद ले सके." हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम फैसला परिवार की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा.

पिछली साल हुई थी सगाई

रिंकू और प्रिया की सगाई 2025 में 8 जून को हुई थी, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों नवंबर 2025 तक शादी कर सकते हैं. अब देखना यह होगा कि दोनों कब शादी के बंधन में बंधते हैं.

रिंकू सिंह का अंतर्राष्ट्रीय करियर

रिंकू सिंह के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक 2 वनडे और 45 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. रिंकू मुख्य रूप से भारत के लिए टी20 क्रिकेट खेलते हैं. वनडे की 2 पारियों में उन्होंने 55 रन बनाए हैं. इसके अलावा, टी20 इंटरनेशनल की 33 पारियों में रिंकू ने 39.11 की औसत और स्ट्राइक रेट से 665 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए, जिनमें उनका हाई स्कोर 69* रन का रहा.

ये भी पढ़ें: सिर्फ खिलाड़ी नहीं, IPL से अंपायर भी करते हैं मोटी कमाई, एक मैच के लिए मिलती है इतनी फीस