iPhone का ये फीचर हुआ फेल, तो यूजर पहुंचा कोर्ट; Apple पर लगा तगड़ा मुआवजा

Iphone Find My Device Feature: आजकल Apple के iPhone में कई ऐसे स्मार्ट फीचर होते हैं, जो फोन खो जाने या चोरी होने पर उसे ढूंढने में मदद करते हैं. इनमें सबसे खास फीचर “Find My” है, जिससे फोन बंद होने के बाद भी उसकी लोकेशन ट्रैक की जा सकती है.

When this feature of iPhone failed the user reached court Heavy compensation imposed on Apple
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Iphone Find My Device Feature: आजकल Apple के iPhone में कई ऐसे स्मार्ट फीचर होते हैं, जो फोन खो जाने या चोरी होने पर उसे ढूंढने में मदद करते हैं. इनमें सबसे खास फीचर “Find My” है, जिससे फोन बंद होने के बाद भी उसकी लोकेशन ट्रैक की जा सकती है. लेकिन सोचिए अगर यही फीचर काम न करे, तो क्या होगा? ऐसा ही एक मामला सामने आया, जो आखिरकार कंज्यूमर कोर्ट तक पहुंच गया.

Apple के iPhone, iPad और AirPods में “Find My” नाम का फीचर दिया जाता है. iOS 15 के बाद इस फीचर को और बेहतर बना दिया गया. अब फोन बंद होने या बैटरी खत्म होने पर भी Bluetooth सिग्नल के जरिए उसकी लोकेशन पता लगाई जा सकती है. यानी अगर आपका फोन कहीं खो जाए, तो आप इसे आसानी से ट्रैक कर सकते हैं. यही वजह है कि लोग इस फीचर पर काफी भरोसा करते हैं.

जब फीचर ने नहीं किया काम

दिल्ली के रहने वाले शान मोहम्मद के साथ ऐसा ही हुआ. उन्होंने 10 फरवरी 2022 को करीब 70,500 रुपये में iPhone 13 खरीदा था. उन्हें Apple के इस ट्रैकिंग फीचर पर पूरा भरोसा था.

लेकिन जब उनका iPhone चोरी हो गया, तो “Find My” फीचर काम नहीं आया. उन्होंने फोन ढूंढने के लिए हर तरीका अपनाया. Apple की वेबसाइट, iCloud, कस्टमर केयर और सर्विस सेंटर, हर जगह संपर्क किया, लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली. काफी कोशिशों के बाद भी जब फोन का पता नहीं चला, तो उन्होंने कंज्यूमर कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई.

कोर्ट ने क्या कहा

साउथ दिल्ली के जिला उपभोक्ता आयोग ने इस मामले में बड़ा फैसला सुनाया. आयोग की अध्यक्ष मोनिका ए. श्रीवास्तव और सदस्य किरण कौशल की बेंच ने माना कि कंपनी ने अपने फीचर से जुड़ी जरूरी जानकारी साफ तौर पर ग्राहकों को नहीं दी.

कोर्ट ने कहा कि iPhone में जो मैसेज दिखता है, उसमें सिर्फ यह बताया जाता है कि फोन को ट्रैक किया जा सकता है. लेकिन यह साफ नहीं बताया जाता कि इसके लिए “Find My Device” फीचर पहले से ऑन होना जरूरी है.

Apple पर लगा जुर्माना

इसी वजह से आयोग ने Apple को 1 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया. कोर्ट ने माना कि कंपनी की यह कमी ग्राहकों को गुमराह कर सकती है. इस मामले से यह साफ होता है कि सिर्फ फीचर होना काफी नहीं है, उसे सही तरीके से इस्तेमाल करना भी जरूरी है.

अगर आपके पास iPhone है, तो “Find My” फीचर पहले से ऑन जरूर रखें. साथ ही फोन की सेटिंग्स को अच्छे से समझ लें, ताकि जरूरत पड़ने पर आप अपने डिवाइस को आसानी से ट्रैक कर सकें. यह छोटी-सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है.

ये भी पढ़ें- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर जल्द भारत पहुंचेंगे 6 LPG टैंकर! सरकार ने बनाया मेगा प्लान, जानें सबकुछ