Whatsapp पर हो रहा नया फ्रॉड, फोटो पर क्लिक करते ही हो जाओगे कंगाल, जानें इस स्कैम से कैसे बचें?

अगर आप भी WhatsApp पर अंजान नंबर से आई फोटो या इनविटेशन पर क्लिक करने की आदत में हैं, तो सावधान हो जाइए! एक नया साइबर फ्रॉड सामने आया है जिसमें सिर्फ एक तस्वीर पर क्लिक करना आपके पूरे बैंक बैलेंस को खतरे में डाल सकता है.

whatsApp photo scam alert cyber Crime
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo: Internet

अगर आप भी WhatsApp पर अंजान नंबर से आई फोटो या इनविटेशन पर क्लिक करने की आदत में हैं, तो सावधान हो जाइए! एक नया साइबर फ्रॉड सामने आया है जिसमें सिर्फ एक तस्वीर पर क्लिक करना आपके पूरे बैंक बैलेंस को खतरे में डाल सकता है.

दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स में से एक WhatsApp पर अब साइबर अपराधी एक खतरनाक तरकीब से लोगों को शिकार बना रहे हैं. भारत में WhatsApp के 50 करोड़ से ज्यादा यूज़र्स हैं, ऐसे में स्कैमर्स के लिए यह एक बड़ा निशाना बन चुका है.

कैसे होता है ये स्कैम?

साइबर अपराधी WhatsApp पर किसी अनजान नंबर से फोटो भेजते हैं, जो आमतौर पर शादी का निमंत्रण, किसी आयोजन का पोस्टर या जानकारी मांगने के बहाने भेजा जाता है. तस्वीर तो आम लगती है, लेकिन उसके पीछे खतरनाक मेलवेयर छिपा होता है. जैसे ही यूजर उस फोटो पर क्लिक करता है, उसका फोन हैकर्स के कंट्रोल में चला जाता है.

यह मेलवेयर आपके फोन का पूरा एक्सेस ले लेता है. यह टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को भी बायपास कर सकता है. इससे बैंक ऐप्स और पासवर्ड्स तक पहुंच बनाकर पैसे निकाल सकता है. यह स्कैम Android और iOS दोनों तरह के डिवाइसेज को टारगेट कर रहा है. इसलिए चाहे आप कोई भी स्मार्टफोन यूज़ कर रहे हों, इस धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहना बेहद ज़रूरी है.

इस स्कैम से कैसे बचें?

1. अनजान नंबर से आई किसी भी फोटो, लिंक या फाइल पर क्लिक न करें.

2. WhatsApp की Settings में जाकर ऑटो-डाउनलोड फीचर को तुरंत ऑफ करें.

3. अपने फोन और एंटीवायरस ऐप को हमेशा अपडेट रखें.

4. संदिग्ध नंबर या सामग्री मिलने पर 'संचार साथी' पोर्टल या ऐप पर रिपोर्ट करें.

ये भी पढ़ें: सावधान! 5 मई से इन तीन फोन में नहीं चलेगा WhatsApp, क्या आपका फोन भी इस लिस्ट में है?