दुनिया की सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप एक बार फिर चर्चा में है. इस बार वजह है इसके दो नए और बेहद काम के फीचर्स, जो यूज़र्स के चैटिंग और कॉलिंग अनुभव को और बेहतर बनाएंगे. कंपनी ने ये फीचर्स खासतौर पर प्रतिस्पर्धियों जैसे Telegram, Snapchat और Jack Dorsey के BitChat को टक्कर देने के लिए डेवलप किए हैं.
मिस्ड कॉल? अब मिलेगा स्मार्ट रिमाइंडर
व्हाट्सऐप ने कॉलिंग से जुड़ा एक बेहद काम का फीचर कॉल रिमाइंडर पेश किया है. अब अगर आप कोई कॉल मिस कर देते हैं, तो ऐप खुद आपको तय समय पर याद दिलाएगा कि किसे कॉल बैक करना है. यूज़र रिमाइंडर को 2 घंटे, 8 घंटे, 24 घंटे या कस्टम समय पर सेट कर सकेंगे. यह फीचर फिलहाल Android Beta वर्जन 2.25.22.5 में टेस्ट हो रहा है. व्यस्त मीटिंग, क्लास या सफर के दौरान मिस कॉल का ट्रैक बनाए रखना अब और भी आसान हो जाएगा.
सोशल मीडिया से सीधे व्हाट्सऐप डीपी
दूसरा फीचर उन यूज़र्स के लिए है जो अपनी प्रोफाइल पिक को बार-बार अपडेट करते हैं. अब व्हाट्सऐप पर आप Instagram या Facebook से सीधे प्रोफाइल फोटो इम्पोर्ट कर पाएंगे. अब आपको डीपी के लिए फोटो डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी. डायरेक्ट Instagram या Facebook से फोटो सेलेक्ट कर व्हाट्सऐप पर सेट कर सकते हैं. इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि प्रोसेस भी काफी स्मूद हो जाएगा.
कब मिलेंगे ये फीचर्स?
फिलहाल ये दोनों फीचर्स टेस्टिंग फेज में हैं, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों या महीनों में इन्हें ग्लोबली रोलआउट किया जाएगा. यूज़र्स को अब स्मार्ट रिमाइंडर और कस्टम डीपी एक्सपीरियंस का इंतजार है.
ये भी पढ़ें: iPhone की ताबड़तोड़ बिक्री! Q3 में Apple की सेल्स ने उड़ा दिए होश, बेचे 3 अरब से ज्यादा फोन