सिर्फ एक ये शब्द टाइप करने से ब्लॉक हो जाएंगे Whatsapp पर प्रमोशनल मैसेज, जानें क्या है वो ट्रिक

आज के दौर में वॉट्सऐप न केवल व्यक्तिगत बातचीत का माध्यम बन चुका है, बल्कि इसका इस्तेमाल कारोबार से जुड़ी सूचनाएं साझा करने में भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. जहां एक ओर वॉट्सऐप पर कॉल, टेक्स्ट, फोटो और वीडियो जैसे कई बेहतरीन फीचर्स मौजूद हैं.

WhatsApp business messages how to block promotional messages
Image Source: Freepik

आज के दौर में वॉट्सऐप न केवल व्यक्तिगत बातचीत का माध्यम बन चुका है, बल्कि इसका इस्तेमाल कारोबार से जुड़ी सूचनाएं साझा करने में भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. जहां एक ओर वॉट्सऐप पर कॉल, टेक्स्ट, फोटो और वीडियो जैसे कई बेहतरीन फीचर्स मौजूद हैं, वहीं दूसरी ओर लगातार आने वाले प्रमोशनल मैसेज कई बार यूज़र्स के लिए सिरदर्द बन जाते हैं.


दरअसल, अब कई कंपनियां और बिजनेस वॉट्सऐप बिजनेस अकाउंट के ज़रिए अपने ग्राहकों को ऑफ़र, छूट और सर्विस की जानकारी भेजते हैं. ये संदेश ऑटोमेटेड होते हैं और बॉट्स या सॉफ्टवेयर के ज़रिए भेजे जाते हैं. हालांकि, यूज़र्स आमतौर पर वॉट्सऐप को एक पर्सनल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म मानते हैं, जहां वो अपने दोस्तों और परिवार से जुड़ते हैं. ऐसे में जब बार-बार किसी कंपनी के ऑफर मैसेज आने लगें, तो झुंझलाहट होना स्वाभाविक है.

ऐसे रोक सकते हैं प्रमोशनल मैसेज

अगर किसी कंपनी जैसे XYZ से बार-बार मैसेज आ रहे हैं, और आप इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसका तरीका बेहद आसान है.सबसे पहले उस चैट को खोलें, जिससे लगातार प्रमोशनल मैसेज आ रहे हैं. अब उस चैट में सिर्फ “STOP” टाइप कर भेज दें.अधिकांश मामलों में इस कमांड को भेजने के बाद कंपनी की ओर से आने वाले सभी ब्रॉडकास्ट मैसेज अपने-आप बंद हो जाते हैं.

फिर भी न रुके तो क्या करें?

कुछ कंपनियों के मैसेज “STOP” भेजने के बाद भी आना बंद नहीं होते. ऐसी स्थिति में आपके पास एक और विकल्प है.उस नंबर या चैट को ब्लॉक कर दें. ऐसा करने से न सिर्फ मैसेज आना बंद होगा, बल्कि भविष्य में भी उस अकाउंट से कोई अपडेट नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़ें: ब्राउज़र यूज़र्स के लिए खतरे की घंटी, पुराने वर्जन से चोरी हो सकता है डेटा, सरकार ने दी चेतावनी