अगर आप Google Chrome या Mozilla Firefox का इस्तेमाल करते हैं और अब तक आपने इन्हें अपडेट नहीं किया है, तो सतर्क हो जाइए. भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने इन दोनों लोकप्रिय ब्राउज़रों को लेकर एक गंभीर चेतावनी जारी की है. एजेंसी का कहना है कि इन ब्राउज़र्स के पुराने संस्करणों में ऐसे सुरक्षा छेद (vulnerabilities) पाए गए हैं जिनका फायदा उठाकर हैकर्स संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं या आपके सिस्टम पर खतरनाक कोड चला सकते हैं.
CERT-In के मुताबिक, Chrome का वर्जन 141.0.7390.54 (Linux), और Windows व macOS पर 141.0.7390.54/55 से पुराने सभी वर्जन खतरनाक बग से प्रभावित हैं. इन बग्स के कारण WebGPU और वीडियो कंपोनेंट्स में heap buffer overflow जैसी तकनीकी खामियां पाई गई हैं. साथ ही, स्टोरेज और टैब से जुड़े सिस्टम में डेटा लीक की संभावनाएं भी बनी हुई हैं. मीडिया हैंडलिंग और DRM सिस्टम (Drmbox) में गलत कोडिंग के चलते, कोई भी साइबर हमलावर (remote attacker) यूज़र को एक नकली वेबसाइट पर भेजकर आपके सिस्टम का कंट्रोल हासिल कर सकता है, या फिर आपकी निजी जानकारी निकाल सकता है.
Mozilla Firefox यूज़र्स भी खतरे में
Google Chrome की तरह ही Mozilla Firefox ब्राउज़र के भी पुराने वर्जन पर खतरे की तलवार लटक रही है. CERT-In ने बताया कि Firefox के v143.0.3 से पुराने वर्जन और iOS के लिए 143.1 से नीचे के वर्जन में भी गंभीर कमजोरियां मौजूद हैं. इनमें:
यूज़र्स के लिए जरूरी अलर्ट: क्या करें आप?
CERT-In ने इस चेतावनी को "हाई रिस्क" कैटेगरी में रखा है और Chrome और Firefox यूज़र्स को तुरंत अपना ब्राउज़र अपडेट करने की सलाह दी है. सौभाग्य से, Google और Mozilla दोनों ने ही इन बग्स के लिए सिक्योरिटी पैच जारी कर दिए हैं, जिन्हें आप अपने ब्राउज़र की सेटिंग्स में जाकर अपडेट के ज़रिए इन्स्टॉल कर सकते हैं. अगर आप तकनीकी रूप से और जानकारी चाहते हैं, तो CERT-In की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन वल्नरेबिलिटीज की डिटेल्स और पैच लिंक देख सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः 5,698 रुपये में लॉन्च होने जा रहा लावा का धांसू स्मार्टफोन, 6.75 इंच डिस्प्ले और 13MP कैमरे से लैस