Weekly Horoscope 3 to 9 December 2023: हर इच्छा होगी पूरी, बस सभी 12 राशियों को करना होगा इन मंत्रों का जाप

Weekly Horoscope, 3- 9 December 2023: आने वाला सप्ताह में आपको कितनी मेहनत करनी पड़ेगी, नए अवसर प्राप्त होंगे या नहीं और आपका भाग्य कितना साथ देगा. चलिए जानते हैं...

Weekly Horoscope 3 to 9 December 2023: हर इच्छा होगी पूरी, बस सभी 12 राशियों को करना होगा इन मंत्रों का जाप

नई दिल्ली, धर्म डेस्क: ग्रहों की चाल और स्थिति हर दिन बदलती रहती है. अब नया सप्ताह शुरू हो रहा. इसलिए साप्ताहिक राशिफल  (Saptahik Rashifal) के चलते आप अपने पूरे सप्ताह के लिए प्लानिंग कर सकते हैं कि आपका करियर, बिजनेस, स्वास्थ्य, यात्रा, प्रेम और निजी जिंदगी कैसी रहेगी. तो चलिए जानते हैं आने वाला सप्ताह (Weekly Horoscope 3- 9 December 2023) में आपको कितनी मेहनत करनी पड़ेगी, नए अवसर प्राप्त होंगे या नहीं और आपका भाग्य कितना साथ देगा.  इसी के साथ हर राशि के लिए एक खास मंत्र भी जानते हैं...

1.  मेष राशि (Aries Weekly Horoscope)

मेष राशि के लिए यह सप्ताह धन से जुड़े कार्यों में देरी कर सकता है. सर्दियों में फैमली के साथ आप कहीं बाहर छुट्टियों में जाने की योजना बना सकते हैं. ऑफिस में तनाव कम होगा और बिजनेस में फोकस करने पड़ेगा.  लव लाइफ के लिए ये वीक काफी अच्छा रहने वाला है. आपको किसी शादी समारोह में किसी से प्यार हो सकता है. सेहत भी ठीक रहेगी. 
मंत्र- ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मी नारायणाय नमः

2. वृषभ राशि (Tauras Weekly Horoscope)

वृषभ राशि के लोगों के लिए ये सप्ताह परिवार को लेकर थोड़ा गंभीर रह सकता है. धन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. सेहत को लेकर सावधानी बरतनी होगी. जिन लोगों को सांस से जुड़ी समस्या है उन्हें सेहत का खास ध्यान रखना होगा. कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें. समय की कमी इस सप्ताह आपको लगेगी. लव लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस करें.
मंत्र- ॐ गोपालाय उत्तर ध्वजाय नमः

 

3. मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)

मिथुन राशि वाले लोगों के इस सप्ताह धन से जुड़ी समस्या हो सकती है.  इस वीक ऐसे खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिसका विचार भी नहीं किया होगा. बिजनेस में काम ज्यादा होगा और ऑफिस में काम की सराहना होगी. यात्रा का भी योग बन रहा है. विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है.  लव लाइफ के लिए ये हफ्ता कुछ चुनौतियों भरा रहने वाला है.वाणी को खराब ना करें.
मंत्र-  क्लीं कृष्णाय नमः

4. कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope)

कर्क राशि वाले लोग धार्मिक कामों में रूचि लेगें और उनकी इस सप्ताह भगवान के प्रति आस्था भी बढ़ेगी. लंबे समय से रूका हुआ धन वापस मिल जाएगा. जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं. नौकरी कर रहे लोगों को तरक्की का सामना करना पड़ेगा. आलस से दूर रहें और मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाएं. विद्यार्थियों के लिए ये हफ्ता शानदार रहेगा. 
मंत्र- हिरण्य गर्भाय अव्यक्त रूपिणे नमः

5. सिंह राशि (Leo Weekly Horoscope)

सिंह राशि वालों के लिए ये सप्ताह अच्छी खबरें लेकर आएगा. धन के मामले में भी आपके लिए अच्छा रहने वाला है.  खुशी के पलों का आनंद लेंगे. जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें इंतजार करना पड़ सकता है. सेहत को लेकर लापरवाही बरतने पर डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह विशेष हैं. लव लाइफ के लिए ये सप्ताह कुछ परेशानियों भरा हो सकता है.
मंत्र- क्लीं ब्रह्मणे जगदाधाराय नमः

6. कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope)

कन्या राशि वालों को इस सप्ताह धोखा मिल सकता है. आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और सोच-समझ कर ही निर्णय लें.  घर से दूर रह रहे छात्रों के लिए ये सप्ताह काफी कामों से भरा रहेगा. जॉब में बदलाब और प्रमोशन के चांस भी बन सकते हैं. बिजनेस कर रहे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. बैंक लोन में आ रही दिक्कतें दूर हो जाएंगी. 
मंत्र- ॐ नमो प्रीं पीताम्बराय नमः

7. तुला राशि (Libra Weekly Horoscope)

तुला राशि के जातकों पर इस हफ्ते लक्ष्मी जी की विशेष कृपा रहेगी. धन के मामले में इस हफ्ते ज्यादा खर्च हो सकता है. घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा और शादी समारोह का हिस्सा बनेंगे.  लव पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें.जॉब में तरक्की का योग भी बन रहा है. बिजनेस में लाभ होगा और खुद का ध्यान रखना होगा. 
मंत्र-  तत्त्व निरंजनाय तारकरामाय नमः

8. वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope)

इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को मन से अच्छा महसूस होने वाला है. लंबे समय से चल रही बीमारी से राहत मिलेगी और सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का काम करने वालों की क्षमता में वृद्धि होगी. . दांपत्य जीवन में उत्साह बना रहेगा. संतान को लेकर कुछ दिक्कत हो सकती है, लेकिन क्रोध करने से बचें. लव लाइफ के लिए ये वीक अच्छा रहेगा.
मंत्र- नारायणाय सुरसिंहाय नमः

9. धनु राशि ( Sagittarius Weekly Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह ठीक रहेगा. जिन कार्यों में अभी तक रूकवट आ रही थी वो पूरा हो जाएंगे. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए ये सप्ताह काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है. धन लाभ का योग भी बन रहा है. ये सप्ताह खुशियां लेकर आ रहा है. लव लाइफ में आनंद बना रहेगा और जो लोग सिंगल है उनकी जीवन में किसी की एंट्री होगी. 
मंत्र- ॐ श्रीं देवकृष्णाय रुज़रताय नमः 

10. मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope)

मकर राशि वालों के लिए ये सप्ताह चुनौतियां से भरा रहने वाला है. इसलिए सावधानी बरतनी होगी लेकिन अंत तक आप अपने कार्यों को करने में सफल रहेंगे. काम के चलते कहीं बाहर यात्रा में भी जा सकते हैं. 
मानसिक तनाव की स्थिति बनती दिख रही है. सेहत को लेकर ध्यान रखें और खानपान पर अधिक ध्यान देना होगा. अपने ऊपर आलस को हावी न होने दें.
मंत्र- ॐ श्रीं वत्सलाय नमः 

11. कुंभ राशि (Aquarius Weekly Horoscope)

कुंभ राशि लोगों के इस सप्ताह लंबे समय से अटके पड़े काम पूरे हो जाएंगे. विवाह में आ रही अड़चने भी दूर हो जाएंगी. नई जमीन, घर, दुकान आदी खरीदने की योजना भी बना सकते हैं. ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोत्तरी होगी और काम की तारीफ की जाएगी. लव लाइफ के लिए ये हफ्ता थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है. वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो काफी मुश्किल हो सकती है. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए ये हफ्ता लकी है. 
मंत्र- ॐ श्रीं उपेन्द्राय अच्युताय नमः

12. मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope)

मीन राशि के जातकों के करियर को लेकर ये सप्ताह विशेष रहने वाला है. नई काम की तलाश कर रहे लोगों को खुश खबर मिलेगी. बिजनेस में लाभ हो सकता है. जिन कन्याओं के विवाह में देरी हो रही है, उनके लिए अच्छी खबर आ सकती है. नए कारोबार के लिए जमीन या भवन ले सकते हैं. किसी की बातों में आने से बचें और परिवार के साथ समय अच्छा रहेगा. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह मुश्किलों से भरा रहेगा. 
मंत्र- ॐ क्लीं उद्धृताय उद्घारिणे नमः 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी Bharat 24 नहीं लेगा.