Monthly Rashifal 2023: दिसंबर में कौन करेगा लव लाइफ एंजॉय, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मासिक राशिफल

Monthly Horoscope December 2023: दिसंबर में राशि चक्र की सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिसंबर का महीना?

Monthly Rashifal 2023: दिसंबर में कौन करेगा लव लाइफ एंजॉय, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मासिक राशिफल

Monthly Horoscope December 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल का आखिरी महीना जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण (Shri Krishna) को समर्पित होता है और उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इसी के साथ दिसंबर में मार्गशीर्ष माह शुरू हो जाएगा. आज (30 नवंबर) से शुक्र तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिसकी वजह से 1 दिसंबर से इसका असर देखने को मिलेगा. इससे राशि चक्र की सभी राशियों (December Rashifal) पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिसंबर का महीना?

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लिए साल का आखिरी महीना उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. कार्य में सफलता मिलेगी और बिजनेस में लाभ होता भी दिख रहा है. सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. परिवार में स्थिति थोड़ी तनाव भरी रह सकती है. विवाद से दूर रहे और जो लोग राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र से है उन्हें अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. जीवन के विभिन्न पहलुओं में आपको संतुलन बनाए रखना होगा. 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

2. वृषभ राशि (Tauras)

वृषभ राशि के लोगों के लिए दिसंबर का महीना कई सारे परिवर्तन लेकर आ सकता है. आपको सफलता में मिश्रण दिखाई देगा, खासतौर पर करियर में बड़ा बदलवा होने वाला है. अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, क्योंकि इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है. करियर में किसी भी प्रकार की समस्या से बचने के लिए गुस्स ना करें. परिवार वालों के साथ इस महीने समय ज्यादा बिताएंगे. किसी भी प्रकार की गलतफहमी ना रखें. 
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- सफेद और क्रीम

 

3. मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए इस महीने काम का व्यवधान काम होगा. सेहत भी पहले से ठीक रहने वाली है. इस महीने थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन बावजूद इसके आप  चुनौतियों पर काबू पा लेंगे. आपके वित्त में सफलता की उम्मीद है, बिजनेस में लाभ होगा और कई नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. परिवार वालों के साथ समय अच्छा रहेगा. लव लाइफ में कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है. 
शुभ अंक-  2, 6
शुभ रंग- मैरून

4. कर्क राशि (Cancer)

दिसंबर का महीना कर्क राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव का मिश्रण लेकर आएगा. आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होगी. करियर, व्यवसाय और वित्त में पूरी तरह से लाभ होने की उम्मीद दिखाई दे रही है. खर्चों पर ध्यान जें और सेहत को लेकर भी अतिरिक्त ध्यान रखना होगा. इस महीने वाहन चलाने से पहले ध्यान दें या वाहन ना ही चलाएं तो बेहतर होगा.  उतार-चढ़ाव के माध्यम से नेविगेट करने के लिए सतर्क रहें.
शुभ अंक-  12
शुभ रंग- स्लेटी

5. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों की इस महीने अच्छा के अनुसार काम होंगे. कार्यस्थल में काम अच्छा होगा और बिजनेस में भी लाभ होगा. पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा और चुनौतियों के बावजूद परिवार के सदस्यों के साथ चीजें ठीक रहेगी. लव लाइफ में तोड़ा तनाव हो सकता है लेकिन महीने के आखिर में चीजें ठीक हो जाएंगी. आर्थिक रूप से इस महीने अच्छी खबर मिल सकती है. उतार- चढ़ाव में संतुष्टि प्राप्त करें
शुभ अंक-  16, 19
शुभ रंग- नारंगी

 

6. कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों को दिसंबर के महीने में दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा. काफी समय से चल रही समस्या दोस्तों के साथ रहकर दूर हो जाएगी और मानसिक तनाव भी खत्म होगा. बढ़े हुए खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है. अपनी परेशानियों से निजात मिलेगा.  इस महीने आप खुद को पॉजिटिव एनर्जी से लवरेज पाएंगे. इस महीने आपकी सलाह दूसरों के लिए लाभकारी साबित हो सकीत है. राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में भी आपका रूची बढ़ेगी. 
शुभ अंक- 10, 22
शुभ रंग-  हरा

7. तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए यह महीना करियर संबंधी समस्याओं के लिए अनुकूल रहने वाला है.  आप करियर के मामले में सफल रहेंगे. पारिवारिक विवाद खत्म होगा और पत्नी और बच्चों की चिंता से आप मुक्त रहेंगे. 
इस महीने आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर पार्टनरशिप कर सकते हैं. कोई नया आशियाना खरीद सकते हैं. किसी विशेष कार्य में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है. इस महीने आपका रुका हुआ धन भी वापस मिल जाएगा. 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग-  बैंगनी

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों की दिसंबर में कार्यों के पूरा होने और काम की बाधाएं कम होंगी. मानसिक तनाव होने के बावजूद भी आप सफलतापूर्वक चुनौतियों पर काबू पा लें. कोई भी बड़ा डिसीजन लेने से पहले परिवार की सलाह जरूर लें. आपके रिश्ते की बात चल सकती है. लव मैरीज का भी योग हो सकता है.  इस महीने परिवार में घर में किसी का नया जॉब लग सकती है. मासिक बजट बिगड़ सकता है, खर्चों पर ध्यान दें. 
शुभ अंक- 9, 18
शुभ रंग-   लाल

9. धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों को साल के आखिरी महीने सावधानी से काम करना होगा. दुर्घटना संबंधी योग बन सकते हैं, इसलिए संभल कर चलें. आप की बड़े बिजनेस में निवेश कर सकते हैं. परिवार के साथ कही बाहर घूमने का प्लान कर सकते हैं. घर में कोई विशेष व्यक्ति भी आएगा. प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये महीना बेस्ट है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें व लंबा कर्ज लेने से बचें.
शुभ अंक- 5
शुभ रंग-  काला और सफेद

10. मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना फलदायक होने वाला है. पुराने विवदों को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं. बिजनेस में सोच-विचार कर काम करें. शेयर मार्केट आदि में पैसा निवेश करने से पहले बड़ों की सलाह लें. पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. अविवाहित लोगों को शादी के अवसर मिलेगा. इस महीने अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. परेशानियों के चलते आप तनाव में आ सकते हैं.
शुभ अंक- 10, 20
शुभ रंग-  गोल्डन

11. कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोग इस महीने अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंक रहेंगे, लेकिन जल्द ही निजात मिल जाएगा.  नए कार्य किया शुरुआत इस महीने आप कर सकते हैं. लव लाइफ अच्छी रहेगा और पार्टनर के साथ कही बाहर घूमने जा सकते हैं. र बच्चों के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं. । इस सप्ताह प्रॉपर्टी वाहन खरीदने के योग भी बन रहा है. मित्रों के साथ समय बिताने से मन हल्का हो जाएगा. परिवार में किसी प्रिय सदस्य को खो सकते हैं.
शुभ अंक- 5,17
शुभ रंग- ब्राउन

12. मीन राशि (Pisces)

यह महीना मीन राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. कार्यस्थल में आपका काम समय से पूरा हो जाएगा और मन में प्रसन्नता रहेगी. खराब स्वास्थ्य से आपको इस महीने निजात मिलेगी. बिजनेस में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. हालांकि,  मौसमी बीमारियों की छोटी-मोटी समस्या आपको हो सकती है. परिवार में घर वाले आपकी चिंका करेंगे. बिजनेस के चलते कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. 
शुभ अंक- 5, 18
शुभ रंग- गुलाबी, पीला

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी Bharat 24 नहीं लेगा.