December Vrat Tyohar List: साल 2023 के आखिरी महीने में पड़ेंगे ये त्योहार और व्रत, चेक करें पूरी लिस्ट

December Vrat Tyohar List 2023: दिसंबर में मार्गशीर्ष माह शुरू हो जाएगा और इस महीने कई व्रत और त्योहार भी पड़ रहे हैं, जिनकी लिस्ट काफी लंबी है.

December Vrat Tyohar List: साल 2023 के आखिरी महीने में पड़ेंगे ये त्योहार और व्रत, चेक करें पूरी लिस्ट

December Vrat Tyohar List 2023: इस साल का आखिरी महीना दिसंबर बस दो दिन बाद आने ही वाला है. साल खत्म होने के साथ-साथ इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं. मान्यता अनुसार ये माह श्रीकृष्ण  (Shri Krishna) को समर्पित होता है और उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इसी के साथ दिसंबर में मार्गशीर्ष माह शुरू हो जाएगा और इस महीने कई व्रत और त्योहार भी पड़ रहे हैं, जिनकी लिस्ट काफी लंबी है. तो चलिए जानते हैं... 

कृष्ण जन्माष्टमी में इन मंत्रों का करें जाप

मासिक जन्माष्टमी  5 दिसंबर को मनाई जाएगी. यह व्रत इन लोगों के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, जिनकी वैवाहिक जीवन में कई सारी परेशानियां आ रही हैं. ऐसे में इस दिन कुछ मंत्रों का जाप करने से विशेष फल मिलता है. नीचे पढ़ें भगवान कृष्ण के मंत्र...

- ऊँ कृष्णाय नम:
- ऊँ नमो भगवते श्रीगोविन्दाय नम:
- हरे कृष्ण हरे कृष्ण । कृष्ण कृष्ण हरे हरे
 हरे राम हरे राम । राम राम हरे हरे

दिसंबर महीने के व्रत और त्योहार लिस्ट

05 दिसंबर (मंगलवार)-  मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, कालभैरव जयंती
08 दिसंबर (शुक्रवार)- उत्पन्न एकादशी
10 दिसंबर (रविवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
11 दिसंबर (सोमवार)- मासिक शिवरात्रि
12 दिसंबर (मंगलवार)- अमावस्या, भौमवती अमावस्या, गौरी तपो व्रत
16 दिसंबर (शनिवार)- धनु सक्रांति, वरद चतुर्थी
17 दिसंबर (रविवार)-  विवाह पंचमी
20 दिसंबर (बुधवार)- दुर्गाष्टमी व्रत
22 दिसंबर (शुक्रवार)- गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी
23 दिसंबर (शनिवार)- वैकुण्ठ एकादशी
24 दिसंबर (रविवार)- अनंग त्रियोदशी व्रत, प्रदोष व्रत (शुक्ल)
25 दिसंबर (सोमवार)- क्रिसमस, रोहिणी व्रत
26 दिसंबर (मंगलवार)- मार्गशीष पूर्णिमा, सत्य व्रत, अन्नपूर्णा जयंती, पूर्णिमा व्रत
30 दिसंबर (शनिवार)-  संकष्टी गणेश चतुर्थी

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी Bharat 24 नहीं लेगा.