नई दिल्ली, भारत 24 डिजिटल डेस्क: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड (Weather Update) का सितम जारी है. दिल्ली-एनसीआर वालों का कोहरे और शीतलहर (Cold Wave) के कारण घरों से निकलना मुश्किल होता जा रहा है. दूसरी तरफ प्रदूषण का स्तर भी अचानक बढ़ गया है.तीन सप्ताह बाद रविवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स (Delhi AQI) 400 के पार पहुंच गया. जिसकी वजह से हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है.
कैसे बढ़ा प्रदूषण का स्तर?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार कोहरा व वातावरण में नमी अधिक होने के कारण प्रदूषक तत्व अधिक ऊपर नहीं उठ पाए. इस वजह से प्रदूषण का स्तर अधिक बढ़ गया है. वहीं आज (सोमवार) और मंगलवार को भी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बरकरार रहेगी. सीपीसीबी के अनुसार रविवार को सुबह दस बजे दिल्ली का एयर इंडेक्स 458 पहुंच गया था. दिल्ली में 24 घंटे का औसतन एयर इंडेक्स 447 रहा जो गंभीर श्रेणी में है.
ग्रेप -3 की पाबंदियों किया गया लागू
दिल्ली में एक बार फिर बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रेप -3 की पाबंदियों को लागू किया गया है. जिसके तहत दिल्ली में VS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल की गाड़ियों पर दिल्ली के अंदर रोक होगी. बता दें कि इन दिनों दिल्ली-एनसीआर में बढ़े कोहरे ने धुंध को और ज्यादा कर दिया है. रिववार को दिल्ली का ओवर ऑल AQI 456, नोएडा 444, ग्रेटर नोएडा 392 और गुरुग्राम में AQI 396 रहा.