Weather Update Today: घने कोहरे से ढका दिल्ली-एनसीआर, सड़क पर 10 मीटर तक भी नहीं दिख रहा

Weather Update Today: घने कोहरे से ढका दिल्ली-एनसीआर, सड़क पर 10 मीटर तक भी नहीं दिख रहा

नई दिल्ली, भारत 24 डिजिटल डेस्क: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है. मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. वहीं घने कोहरे और शीतलहर (Cold Wave) के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल होता जा रहा है. कम विजिबिलिटी के चलते  10 मीटर दूर की चीज भी बिल्कुल नहीं दिख रही है. वहीं इस सीजन शनिवार (13 जनवरी) को सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम? 

मौसम विभाग की ओर कहा गया है कि दिल्ली में14 जनवरी से लेकर 16 जनवरी तक कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है. इन तीन दिनों में  घने से ज्यादा घना कोहरा छाने की चेतावनी है. मौसम विभाग की माने तो इस दौरान न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना रहेगा. IMD ने इन तीन दिनों के दौरान शीतलहर चलने की चेतावनी देते जारी करते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है. इसके साथ ही IMD ने दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया है. 

कब होगी बारिश? 

IMD ने कहा है कि इन तीन दिनों के बाद दिल्ली वालों को ठंड़ से थोड़ी राहत मिलनी शुरू होगी. ऐसा इसलिए होगी क्योंकि एक पश्चिमी विक्षोभ वेस्टर्न हिमालयी इलाकों पर दस्तक देने वाला है. मौसम विभाग की मानें तो 16 जनवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा. जिसकी वजह से 16 और 17 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में जबकि 17 और 18 जनवरी को उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी (Rain And Snowfall) हो सकती है.