प्रेग्नेंट महिलाएं आखिर क्यों चाह रही इस दिन मां बनना, जानें क्या है इसका त्रेतायुग कनेक्शन?

प्रेग्नेंट महिलाएं आखिर क्यों चाह रही इस दिन मां बनना, जानें क्या है इसका त्रेतायुग कनेक्शन?

नई दिल्ली, भारत 24 डिजिटल डेस्क: अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम लला की प्रतिमा की भव्य राम मंदिर (Ram Mandir Ayodhya) में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. इस दिन को लेकर देशभर में लोगों में जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है. लोगों से दिवाली की तरह प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाने की अपील की जा रही है. वहीं इस खास दिन 22 जनवरी को लेकर गर्भवती महिलाओं में भी उत्साह है. जिन महिलाओं की डिलीवरी का समय 22 जनवरी के आसपास है वह चाहती हैं कि इसी दिन उनके घर नया मेहमान आए. 

महिलाएं डॉक्टरों से कर रही अनुरोध

प्राण प्रतिष्ठा के पावन दिन बच्चों के जन्म को लेकर डॉक्टरों से गुजारिश करने का मामला यूपी के कानपुर, गाजियाबाद से लेकर झारखंड समेत कई जगहों से ऐसे मामले सामने आ रेह हैं. अस्पतालों में महिलाओं डॉक्टरों से अनुरोध कर रही है कि उनका बच्चा 22 जनवरी के दिन ही जन्मा जाए. रांची के रिम्स, सदर सहित मेडिका, सेंटिविटा, ऑर्किड, हिल व्यू अस्पताल सहित अन्य निजी अस्पतालों में हर दिन करीब पांच से 10 गर्भवती महिलाएं 22 जनवरी को सिजेरियन डिलिवरी कराने पर डॉक्टर से परामर्श ले रही हैं. 

यूपी के सरकारी अस्पताल में होंगे 30 ऑपरेशन

यूपी के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में लेबर रूम में मौजूद गर्भवती महिलाओं का कहना है कि- 'हम चाहते हैं कि हमारे घर पर भी रामलला का आगमन हो. 100 सालों से राम मंदिर का इंतजार हो रहा है अब हम इस शुभ दिन पर ही डिलीवरी चाहते हैं. भाग्य की बात होगी कि उसे दिन हमारे घर बच्चे का आगमन होगा.' ऐसे में अस्पताल में 22 जनवरी को 30 ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है. आमतौर पर 1 दिन में 14 से 15 ऑपरेशन ही होते हैं.