कंपकंपाती ठंड में राहत दिलाएगी धूुप, तापमान जानकर दंग रह जाएंगे आप; पढ़ें Weather Update

Weather Update: शनिवार, 17 जनवरी 2026 को राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सर्दी का प्रकोप जारी है. बारिश न होने के बावजूद कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है.

Weather Update fog cold wave imd alert sunshine
Image Source: Social Media

Weather Update: शनिवार, 17 जनवरी 2026 को राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सर्दी का प्रकोप जारी है. बारिश न होने के बावजूद कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है. सुबह और देर रात को कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो रही है, जबकि दोपहर के समय निकलने वाली धूप कुछ राहत जरूर दे रही है.


दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों “धूप वाली सर्दी” का मिजाज बना हुआ है. कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया. शनिवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस से लेकर 22.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. सफदरजंग और आयाना नगर में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक रहा. वहीं पालम में अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो औसत से थोड़ा कम है. लोदी रोड पर 21.6 डिग्री और रिज क्षेत्र में 21.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, यहां भी सामान्य से ज्यादा गर्मी महसूस की गई.

न्यूनतम तापमान ने बढ़ाई परेशानी

रात और सुबह की ठंड अब भी लोगों को परेशान कर रही है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री से 5.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. सफदरजंग में सबसे कम 4.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि आयाना नगर में पारा 4.9 डिग्री रहा. पालम में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बीते 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन ठंड का असर पूरी तरह कम नहीं हुआ है.

घने कोहरे से विजिबिलिटी पर असर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 17 जनवरी को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घना से बहुत घना कोहरा छाने की आशंका बनी हुई है. आने वाले दिनों में भी कोहरे का असर कई इलाकों में देखने को मिल सकता है. IMD ने बताया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 जनवरी तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 जनवरी तक घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. शनिवार को भी यूपी के कई शहरों—सहारनपुर, गाजियाबाद, बरेली, गोरखपुर और कानपुर—में बहुत घना कोहरा देखा गया, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ा है.

सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने वाहन चालकों को कोहरे के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है. फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में ठंड और कोहरे का यह सिलसिला कुछ दिन और जारी रह सकता है, हालांकि दिन के समय धूप लोगों को थोड़ी राहत देती रहेगी.

यह भी पढ़ें: आज क मौसम 17 जनवरी: बारिश बढ़ाएगी टेंशन! इन 6 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट