ध्यान दें... दिल्ली में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 26 से 29 मार्च तक अलर्ट जारी

Delhi Weather: दिल्ली और एनसीआर में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. आज 25 मार्च को हल्के बादल जरूर दिखेंगे, लेकिन धूप तेज रहेगी और गर्मी का असर बना रहेगा. आज अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है.

Weather patterns are going to change in Delhi alert issued from 26 to 29 March
Image Source: ANI/ File

Delhi Weather: दिल्ली और एनसीआर में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. आज 25 मार्च को हल्के बादल जरूर दिखेंगे, लेकिन धूप तेज रहेगी और गर्मी का असर बना रहेगा. आज अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है.

आज पूरे दिन आसमान में बादल आते-जाते रहेंगे, लेकिन गर्मी कम नहीं होगी. बीते 24 घंटों में हवा की रफ्तार करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जिससे थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन तेज धूप की वजह से तापमान थोड़ा ज्यादा ही महसूस हो रहा है.

कल से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसका असर 26 मार्च से साफ दिखने लगेगा. इसके बाद मौसम पूरी तरह बदल सकता है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

26 से 29 मार्च तक अलर्ट

26 से 29 मार्च के बीच दिल्ली और एनसीआर में बारिश, तेज हवा और तूफान आने की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक भी हो सकती है. लगातार बारिश के कारण तापमान 30 डिग्री से नीचे आ सकता है, जिससे मौसम सुहावना हो जाएगा.

किसानों के लिए चिंता

जहां आम लोगों को इससे राहत मिलेगी, वहीं किसानों की चिंता बढ़ सकती है. इस समय खेतों में फसल तैयार खड़ी है, ऐसे में तेज बारिश और तूफान से नुकसान हो सकता है. खासकर गेहूं और सरसों की फसलों पर असर पड़ने की आशंका है.

क्या रखें ध्यान

मौसम विभाग ने सलाह दी है कि आने वाले कुछ दिनों में मौसम पर नजर रखें. तेज हवा और बारिश के दौरान घर से बाहर कम निकलें और जरूरी होने पर ही यात्रा करें. कुल मिलाकर, आज गर्मी और धूप का असर रहेगा, लेकिन कल से मौसम बदल जाएगा और ठंडी हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो सकता है.

ये भी पढ़ें- सावधान! फोन अपडेट करते वक्त भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना आपका फोन हो सकता है 'डेड'