Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच अब एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या इस संघर्ष में अरब देशों की भी एंट्री होने वाली है? यह चर्चा तब तेज हुई जब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि कुछ अरब देश इजरायल के साथ मिलकर नए गठबंधन बनाने की बात कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू ने कैबिनेट मीटिंग में कहा कि उन्होंने पहले भी कुछ अरब नेताओं से गुप्त बातचीत की थी.
उस समय उन्होंने उन्हें चेतावनी दी थी कि ईरान मौका मिलने पर उनकी सत्ता को खतरे में डाल सकता है, लेकिन तब उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया. अब नेतन्याहू का कहना है कि हालात बदल चुके हैं और कई अरब देश उनकी बात को समझने लगे हैं. उन्होंने कहा कि इजरायल ऐसे गठबंधन बना रहा है, जिसमें कुछ अरब देश साथ आकर काम करने को तैयार हैं.
PM Benjamin Netanyahu:
— Open Source Intel (@Osint613) March 31, 2026
“We are forming alliances with Arab countries that are talking about fighting alongside us. In the past, I had secret conversations with Arab leaders. I told them, the moment Iran is able to, they will conquer you and topple your kingdoms. Back then, they… pic.twitter.com/2MSrOEc44Y
इजरायली राजदूत का भी दावा
इससे एक दिन पहले येहिएल लीटर ने भी इसी तरह का दावा किया था. उन्होंने कहा कि खाड़ी के कई देश अब इजरायल के और करीब आ रहे हैं और मदद मांग रहे हैं. उनके मुताबिक, यूएई, बहरीन, सऊदी अरब, ओमान और कुवैत जैसे देशों के साथ रिश्ते मजबूत हो रहे हैं.
खाड़ी देशों पर हमले जारी
बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने से इस क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ा हुआ है. ईरान ने कई खाड़ी देशों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं. इन हमलों में अब तक करीब 20 लोगों की मौत की खबर है.
स्थिति और गंभीर हो सकती है
मौजूदा हालात को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि अगर अरब देश खुलकर इस संघर्ष में शामिल होते हैं, तो स्थिति और ज्यादा गंभीर हो सकती है. फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में यह टकराव किस दिशा में जाता है और क्या यह एक बड़े क्षेत्रीय संघर्ष का रूप लेता है.
ये भी पढ़ें- Android यूज़र्स के लिए अलर्ट! मंडरा रहा खतरनाक मैलवेयर का खतरा, सेफ रहने के लिए करें ये जरूरी काम