Android Users at Risk: भारत में साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं के बीच, Ministry of Home Affairs ने एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए एक गंभीर चेतावनी जारी की है. यह चेतावनी Android God Mode नामक एक खतरनाक मैलवेयर से संबंधित है, जो यूजर्स के स्मार्टफोन पर पूरी तरह से कंट्रोल हासिल कर सकता है. यह मैलवेयर इतना घातक माना जा रहा है कि सरकार ने यूजर्स को खास सतर्क रहने की सलाह दी है, ताकि उनकी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रहे.
कैसे काम करता है Android God Mode Malware?
इस खतरनाक मैलवेयर का काम करने का तरीका काफी चौंकाने वाला है. यह सीधे तौर पर आपके फोन में घुसपैठ नहीं करता. बल्कि यह नकली ऐप्स के जरिए उपयोगकर्ताओं को फंसाता है. यह ऐप्स देखने में पूरी तरह से असली लगते हैं और अक्सर बैंकिंग, सरकारी सेवाओं या कस्टमर सपोर्ट से संबंधित होते हैं. उदाहरण के लिए, एसबीआई YONO जैसे मशहूर ऐप्स की नकल करके यूजर्स को उन्हें डाउनलोड करने के लिए उकसाया जाता है.
एक बार जब यूजर इन ऐप्स को डाउनलोड और इंस्टॉल करता है, तो यह ऐप्स Accessibility परमिशन मांगते हैं. जैसे ही यूजर यह परमिशन देता है, मैलवेयर फोन के अधिकतर हिस्सों तक पहुंच बना लेता है. इसके बाद यह चुपचाप आपके व्यक्तिगत संदेशों को पढ़ सकता है, पासवर्ड चुरा सकता है और यहां तक कि बैंकिंग डिटेल्स तक भी एक्सेस कर सकता है.
I4C, MHA has issued an advisory warning citizens about sophisticated Android malware known as “Android God Mode”, which misuses Accessibility permissions to gain unauthorized control over devices.
— CyberDost I4C (@Cyberdost) March 30, 2026
🔗 Read the complete advisory here: https://t.co/B4NBrDvGEG #AndroidMalware pic.twitter.com/CkgYYvgagV
क्यों है Android God Mode इतना खतरनाक?
यह मैलवेयर सबसे अधिक खतरनाक इसलिए है क्योंकि यह बैकग्राउंड में काम करता है और यूजर को इसका कोई एहसास नहीं होता. इस दौरान, हैकर्स धीरे-धीरे आपकी व्यक्तिगत जानकारी तक पहुंच बनाते हैं और उसे चोरी कर लेते हैं. यह न केवल आपके डेटा को नुकसान पहुंचा सकता है, बल्कि पूरी तरह से आपके फोन पर कंट्रोल भी हासिल कर सकता है, जिससे यूजर के लिए खुद को बचाना और भी मुश्किल हो जाता है.
बचाव के लिए क्या कदम उठाएं?
इस मैलवेयर से बचने के लिए Ministry of Home Affairs ने कुछ महत्वपूर्ण उपायों की सलाह दी है. सबसे पहले, ऐप्स को हमेशा भरोसेमंद प्लेटफॉर्म जैसे Google Play Store से ही डाउनलोड करें. किसी भी संदिग्ध लिंक, WhatsApp संदेश, या APK फाइल के जरिए ऐप्स इंस्टॉल करने से बचें. यदि कोई ऐप अचानक से आपकी Accessibility परमिशन मांगता है, तो उसे नजरअंदाज करें और पहले जांच करें कि वह ऐप सही है या नहीं. अगर आपके फोन में कोई संदिग्ध ऐप दिखाई दे तो उसे तुरंत हटा दें और उसके द्वारा दी गई परमिशन को चेक करें.
साइबर फ्रॉड की शिकायत कैसे करें?
अगर आपको लगता है कि आप इस तरह के साइबर हमले का शिकार हो गए हैं, तो तुरंत कार्रवाई करना बेहद जरूरी है. सरकार ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी किया है. इसके अलावा, आप Indian Cyber Crime Coordination Centre की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 5000mAh बैटरी वाला एक और धाकड़ फोन हुआ लॉन्च, कम कीमत मिल रहे दमदार फीचर्स, पढ़ें डिटेल्स