Vivo X Fold 6 की धमाकेदार एंट्री! प्रीमियम फोल्डेबल फोन में मिलेंगे AI और पावरफुल फीचर्स

फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए वीवो ने नया Vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस डिवाइस को प्रीमियम डिजाइन और फ्लैगशिप हार्डवेयर के साथ पेश किया है.

vivo-x-fold-6-launched-price-specifications-features-details
Image Source: Social Media

फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए वीवो ने नया Vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस डिवाइस को प्रीमियम डिजाइन और फ्लैगशिप हार्डवेयर के साथ पेश किया है. फोन में बड़ी फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले, लेटेस्ट MediaTek प्रोसेसर, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा सिस्टम और बड़ी बैटरी जैसी कई खास खूबियां दी गई हैं. फिलहाल इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है, जबकि भारत में इसकी एंट्री को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर

Vivo X Fold 6 डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है और यह Android 16 आधारित OriginOS 6 Fold पर काम करता है. फोन में 8.02 इंच की Samsung M14 ल्यूमिनसेंट मटीरियल वाली फोल्डेबल AMOLED इनर डिस्प्ले दी गई है. यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और HDR कंटेंट सपोर्ट जैसे फीचर्स से लैस है. वहीं, बाहर की तरफ 6.51 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले मिलती है, जिससे फोन बंद होने पर भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

बेहतरीन स्पीड और स्मूद मल्टीटास्किंग के लिए इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 3nm MediaTek Dimensity 9500 Super ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए इसमें ARM Mali G1-Ultra GPU मौजूद है. सिक्योरिटी के लिहाज से फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है.

कैमरा सिस्टम

फोटोग्राफी के लिए Vivo X Fold 6 में Zeiss ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन (OIS) के साथ दिया गया है. इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इनर और कवर डिस्प्ले दोनों पर 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह स्मार्टफोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है.

बैटरी और कनेक्टिविटी

फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, 4G LTE, Bluetooth 5.4 और GPS जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यूजर्स को बेहतर नेटवर्क और कनेक्टिविटी का अनुभव मिलेगा.

कीमत और उपलब्धता

Vivo X Fold 6 को कई स्टोरेज विकल्पों में लॉन्च किया गया है. इसके 12GB रैम 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 चीनी युआन (करीब 1.11 लाख रुपये) रखी गई है. 12GB रैम 512GB मॉडल की कीमत 8,999 चीनी युआन (करीब 1.25 लाख रुपये) है. वहीं, 16GB रैम 512GB वेरिएंट की कीमत 10,999 चीनी युआन (लगभग 1,53,000 रुपए), 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 11,299 चीनी युआन (लगभग 1,57,000 रुपए) है.

ये भी पढ़ें: बार-बार चार्जिंग की टेंशन होगी खत्म! Honor लाएगी 14000mAh बैटरी वाला फोन, जानें पूरी डिटेल