बार-बार चार्जिंग की टेंशन होगी खत्म! Honor लाएगी 14000mAh बैटरी वाला फोन, जानें पूरी डिटेल

Honor एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में दिखाई दे रही है. हालिया लीक के अनुसार कंपनी एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसमें 14,000mAh की विशाल बैटरी दी जा सकती है.

honor-14000mah-battery-smartphone-leak-launch-details-rumors
Image Source: Social Media

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में अब मुकाबला सिर्फ कैमरा और प्रोसेसर तक सीमित नहीं रह गया है. कंपनियां अब ऐसे फोन तैयार करने में जुटी हैं जो एक बार चार्ज होने के बाद कई दिनों तक चल सकें. इसी दिशा में Honor एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में दिखाई दे रही है. हालिया लीक के अनुसार कंपनी एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसमें 14,000mAh की विशाल बैटरी दी जा सकती है. अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो यह अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा.

11,000mAh बैटरी के बाद अब 14,000mAh की तैयारी

Honor ने हाल ही में Honor X80 Pro Max को 11,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ पेश किया था. कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर करीब 42 दिनों तक स्टैंडबाय टाइम दे सकता है. अब सामने आए नए लीक से संकेत मिले हैं कि कंपनी इससे भी बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जो बैटरी क्षमता के मामले में नया बेंचमार्क स्थापित कर सकता है.

लीक में क्या-क्या जानकारी सामने आई?

चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर साझा की गई एक पोस्ट में दावा किया है कि एक कंपनी 14,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन विकसित कर रही है. हालांकि पोस्ट में कंपनी का नाम स्पष्ट नहीं किया गया, लेकिन Honor से जुड़ा इमोजी इस्तेमाल होने के कारण माना जा रहा है कि यह डिवाइस Honor का हो सकता है.

लीक के अनुसार फोन का वजन लगभग 220 ग्राम हो सकता है. यह Honor X80 Pro Max से केवल थोड़ा ही अधिक होगा, जिसका वजन करीब 203 ग्राम है. फिलहाल यह डिवाइस शुरुआती डेवलपमेंट चरण में बताया जा रहा है, इसलिए इसके लॉन्च में अभी समय लग सकता है.

एक चार्ज में कई दिनों तक चल सकता है फोन

अगर इस स्मार्टफोन में वास्तव में 14,000mAh की बैटरी दी जाती है तो यह यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है. अनुमान लगाया जा रहा है कि सामान्य इस्तेमाल में यह फोन एक बार चार्ज करने पर तीन से चार दिनों तक आराम से चल सकता है. ऐसे में बार-बार चार्जिंग या पावर बैंक साथ रखने की जरूरत काफी हद तक कम हो सकती है.

बड़ी बैटरी वाले फोन पर कंपनियों का बढ़ा फोकस

Honor के अलावा अन्य स्मार्टफोन निर्माता भी हाई-कैपेसिटी बैटरी वाले डिवाइस लॉन्च कर रहे हैं. Realme ने हाल ही में 10,001mAh बैटरी के साथ Realme P4 Power 5G पेश किया है. वहीं Poco के पोर्टफोलियो में भी सिलिकॉन-कार्बन तकनीक वाली 9,000mAh बैटरी से लैस Poco X8 Pro Max मौजूद है.

ये भी पढ़ें: कम कीमत में लॉन्च हुआ ये धांसू स्मार्टफोन, 8GB रैम और 5000mAh बैटरी से है लैस, पढ़ें सभी डिटेल्स