iPhone की कॉपी लेकिन कीमत में Diffrence! Vivo ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन; जानें डिटेल

Vivo ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक नया धमाका कर दिया है. कंपनी ने Vivo V60e को लॉन्च कर दिया है, जो न सिर्फ अपने 200MP अल्ट्रा-क्लियर कैमरा की वजह से चर्चा में है, बल्कि इसका iPhone जैसा प्रीमियम लुक भी लोगों को आकर्षित कर रहा है.

Vivo V60e with 200MP camera  know feature and price details in hindi
Image Source: Social Media

Vivo ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक नया धमाका कर दिया है. कंपनी ने Vivo V60e को लॉन्च कर दिया है, जो न सिर्फ अपने 200MP अल्ट्रा-क्लियर कैमरा की वजह से चर्चा में है, बल्कि इसका iPhone जैसा प्रीमियम लुक भी लोगों को आकर्षित कर रहा है. लंबे समय से इस फोन को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, और अब यह आखिरकार भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है.


Vivo V60e को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है:

  • 8GB RAM 128GB स्टोरेज: ₹29,999
  • 8GB RAM 256GB स्टोरेज: ₹31,999
  • 12GB RAM 256GB स्टोरेज: ₹33,999 फोन को दो आकर्षक रंगों – एलीट पर्पल और नोबल गोल्ड में खरीदा जा सकता है. यह स्मार्टफोन Amazon, Flipkart और वीवो के ऑफिशियल स्टोर पर उपलब्ध रहेगा.

Vivo V60e के दमदार फीचर्स पर एक नज़र

फीचर    डिटेल्स

  • डिस्प्ले    6.77-इंच AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, डायमंड शील्ड ग्लास
  • प्रोसेसर    MediaTek Dimensity 7360 Turbo
  • रैम और स्टोरेज    12GB रैम, 256GB स्टोरेज तक
  • कैमरा    रियर: 200MP 8MP
  • बैटरी    6,500mAh, 90W फास्ट चार्जिंग
  • ऑपरेटिंग सिस्टम    Android 15 पर आधारित FuntouchOS 15
  • अन्य फीचर्स    Aura Light, OIS, 30x सुपर जूम, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, IP68/IP69 रेटिंग

200MP कैमरा और Aura Light के साथ फोटोग्राफी का नया अनुभव

Vivo V60e का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) की सुविधा दी गई है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 30x सुपर जूम फीचर भी मिलता है. फ्रंट में 50MP का हाई-रेज सेल्फी कैमरा मौजूद है, जिससे व्लॉगिंग और वीडियो कॉलिंग का अनुभव शानदार रहेगा.

दमदार बैटरी और सॉफ्टवेयर अपडेट की लंबी गारंटी

Vivo V60e में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह फोन 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच ऑफर करेगा.

IP रेटिंग के साथ सुरक्षा का भरोसा

यह स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाता है. इसका मतलब है कि फोन को रोजमर्रा की हल्की-फुल्की बारिश या डस्ट से कोई खतरा नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: दीवाली धमाका! Amazon पर शुरू हुई सेल...सस्ते में मिल रहे कई प्रोडक्ट्स; पढ़ें डिटेल