बड़े पर्दे पर दिखेगी भारतीय सेना की ताकत, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री

फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. वह अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसका आधिकारिक ऐलान भी किया जा चुका है.

Vivek Agnihotri will make a film on Operation Sindoor Indian Army
Image Source: Social Media

Operation Sindoor Film: फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. वह अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसका आधिकारिक ऐलान भी किया जा चुका है. यह फिल्म अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत की सैन्य कार्रवाई पर आधारित होगी.

बताया जा रहा है कि यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. टाइनी ढिल्लों की किताब Operation Sindoor: The Untold Story of India’s Deep Strikes Inside Pakistan से प्रेरित है. फिल्म का निर्देशन खुद विवेक अग्निहोत्री करेंगे. उनका कहना है कि वह इस कहानी को पूरी सच्चाई और तथ्यों के साथ दर्शकों के सामने लाने की कोशिश करेंगे.

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए भूषण कुमार के साथ हाथ मिलाया है.

उन्होंने लिखा कि यह कहानी ऐसी है जिसने पूरे उपमहाद्वीप में सुरक्षा की सोच को बदलकर रख दिया. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह फिल्म उस सच्चाई को सामने लाने की कोशिश करेगी, जिसे अक्सर शोर-शराबे के बीच दबा दिया जाता है.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कहानी क्या है?

यह फिल्म पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई पर आधारित होगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ऑपरेशन में भारतीय सशस्त्र बलों की कई शाखाओं ने मिलकर काम किया था.

फिल्म में 6 मई से 10 मई 2025 के बीच हुए घटनाक्रम को विस्तार से दिखाया जाएगा. इसके लिए ग्राउंड लेवल पर रिसर्च की गई है, ताकि कहानी को वास्तविकता के करीब रखा जा सके.

विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि तथ्यों के साथ एक स्पष्ट और सशक्त कहानी पेश करना है.

बड़े बैनर के साथ बन रही फिल्म

इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री की प्रोडक्शन कंपनी आई एम बुद्धा प्रोडक्शन और टी-सीरीज मिलकर बना रहे हैं.

भूषण कुमार इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं. उन्होंने फिल्म को लेकर कहा कि कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो खुद ही सामने आ जाती हैं और उन्हें ईमानदारी के साथ बताना जरूरी होता है.

उनके मुताबिक, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसी कहानी है जिसे जिम्मेदारी और साहस के साथ दुनिया के सामने लाना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- ईरान संकट के बीच भारतीय नौसेना तैनात, होर्मुज में उतारे पांच युद्धपोत, कैसे कर रहे जहाजों की रखवाली?