Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में बुधवार शाम को बेहद शक्तिशाली भूकंप के दो झटके महसूस किए गए. दोनों भूकंपों के बीच सिर्फ एक मिनट का अंतर था. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार राजधानी काराकस समेत कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है और कई इमारतें गिर गई हैं.
भूकंप विज्ञान एजेंसियों के मुताबिक पहला भूकंप 7.1 तीव्रता का था. इसका केंद्र कैरिबियन तट के पास मोरोन इलाके के पश्चिम में स्थित था. इसकी गहराई करीब 13 किलोमीटर दर्ज की गई.
पहले झटके के एक मिनट बाद ही 7.5 तीव्रता का दूसरा और ज्यादा शक्तिशाली भूकंप आया. इसका केंद्र मोरोन के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में था और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर बताई गई है.
राजधानी काराकस में भारी नुकसान
भूकंप के तेज झटकों के बाद काराकस में लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों, दफ्तरों और इमारतों से बाहर निकल आए. कई इलाकों में इमारतों की दीवारें गिर गईं और सड़कों पर मलबा फैल गया.
BREAKING: Multiple structures have reportedly collapsed in Caracas, Venezuela, following a powerful earthquake that struck the region. pic.twitter.com/9KSN4srhwB
— Breaking911 (@Breaking911) June 24, 2026
शहर के कई हिस्सों में धूल के बड़े गुबार देखे गए. कुछ इलाकों में रेस्तरां, दुकानें और अन्य इमारतों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है.
कई राज्यों में महसूस हुए झटके
वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने बताया कि भूकंप के झटके देश के कई राज्यों में महसूस किए गए. उन्होंने कहा कि काराकस के कुछ इलाकों में हालात चिंताजनक हैं क्योंकि कई मकान और इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं.
Scary scenes coming out of Venezuela following a powerful earthquake. pic.twitter.com/wxFHulLNkC
— Breaking911 (@Breaking911) June 24, 2026
हालांकि अभी तक सरकार की ओर से मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की गई है, लेकिन कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है.
लोगों से बाहर रहने की अपील
सरकार ने लोगों से फिलहाल सुरक्षित स्थानों पर रहने और क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि आफ्टरशॉक यानी भूकंप के बाद आने वाले झटके अभी भी आ सकते हैं, जिससे कमजोर इमारतों को और नुकसान पहुंच सकता है.
MORE: Multiple structures have reportedly collapsed after a strong earthquake struck Caracas. https://t.co/r1EaakspGy
— Breaking911 (@Breaking911) June 24, 2026
प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई डरावनी कहानी
काराकस के रहने वाले रॉबर्टो डमास ने बताया कि भूकंप के दौरान पूरी इमारत बुरी तरह हिल रही थी. उन्होंने कहा कि झटके इतने तेज थे कि लोग संतुलन खोकर इधर-उधर गिर रहे थे. घर के अंदर रखा सामान नीचे गिर गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि वे समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे.
राहत और बचाव कार्य जारी
भूकंप के बाद प्रशासन और राहत एजेंसियां प्रभावित इलाकों में पहुंच चुकी हैं. सरकार ने कहा है कि जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.