Vastu For Finacial Growth: कई बार लोग पूरी मेहनत करते हैं, सही फैसले लेते हैं, फिर भी उन्हें लगता है कि घर में पैसों की कमी बनी रहती है. खर्च बढ़ते जाते हैं और बचत नहीं हो पाती. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसका एक कारण घर में ऊर्जा का सही संतुलन न होना भी हो सकता है.
मान्यता है कि अगर घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह सही रहे तो सुख-शांति के साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार आ सकता है. वास्तु के कुछ आसान उपाय अपनाकर घर का माहौल बेहतर बनाया जा सकता है.
1. उत्तर दिशा को रखें साफ और खाली
वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है. इसलिए इस जगह को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए. इस दिशा में ज्यादा भारी सामान, कबाड़ या स्टोर रूम बनाने से बचना चाहिए. माना जाता है कि घर की तिजोरी को इस तरह रखना शुभ होता है कि उसका दरवाजा खुलने पर उसका मुंह उत्तर दिशा की ओर हो.
2. मुख्य दरवाजे पर दें ध्यान
घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा के आने का रास्ता माना जाता है. इसलिए इसे हमेशा साफ, सुंदर और व्यवस्थित रखना चाहिए. मुख्य दरवाजे के पास अंधेरा नहीं होना चाहिए. यहां अच्छी रोशनी, साफ-सफाई और सुंदर नामपट्ट लगाने से घर का माहौल बेहतर होता है.
3. पानी से जुड़ी चीजों को रखें सही
वास्तु में पानी को ऊर्जा और धन के प्रवाह से जोड़ा जाता है. घर में नल से पानी टपकना या पानी की बर्बादी होना अच्छा नहीं माना जाता. अगर घर में कोई खराब नल है तो उसे तुरंत ठीक कराएं. पानी की निकासी की दिशा को लेकर भी वास्तु में उत्तर और पूर्व दिशा को बेहतर माना गया है.
4. ईशान कोण में न रखें गंदगी
घर का उत्तर-पूर्व हिस्सा यानी ईशान कोण बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस जगह पर हमेशा साफ-सफाई रखनी चाहिए. यहां कचरा, बेकार सामान या खराब इलेक्ट्रॉनिक चीजें रखने से बचना चाहिए. मान्यता है कि साफ और हल्का ईशान कोण घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है.
5. तिजोरी के पास लगाएं आईना
वास्तु में तिजोरी के सामने आईना लगाने का भी महत्व बताया गया है. माना जाता है कि आईने में तिजोरी का प्रतिबिंब दिखने से धन वृद्धि की सकारात्मक सोच बढ़ती है. हालांकि, वास्तु उपायों के साथ-साथ सही आर्थिक योजना, बचत और समझदारी से खर्च करना भी जरूरी है. इन आसान उपायों से घर का वातावरण बेहतर बनाया जा सकता है और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- रेलवे को मिली नई रफ्तार! PM मोदी ने 75 अमृत भारत स्टेशनों का किया उद्घाटन, 2 एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी