Valentine’s Day पर इन स्कैम से रहें सावधान! नहीं तो हो जाएंगे कंगाल, जान लीजिए सेफ रहने के तरीके

Valentine's Day Scam: वैलेंटाइन वीक चल रहा है और इस दौरान सोशल मीडिया पर हजारों रील्स वायरल हो रही हैं. कई विज्ञापनों में भी वैलेंटाइन से जुड़ी चीजें नजर आती हैं. अक्सर साइबर ठग ऐसे मौके का फायदा उठाकर लोगों को निशाना बनाते हैं और उनकी जमा-जोखो उड़ा देते हैं.

Valentine s Day scams are increasing here s how to stay safe
AI Generated

Valentine's Day Scam: वैलेंटाइन वीक चल रहा है और इस दौरान सोशल मीडिया पर हजारों रील्स वायरल हो रही हैं. कई विज्ञापनों में भी वैलेंटाइन से जुड़ी चीजें नजर आती हैं. अक्सर साइबर ठग ऐसे मौके का फायदा उठाकर लोगों को निशाना बनाते हैं और उनकी जमा-जोखो उड़ा देते हैं. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. वरना वैलेंटाइन की आड़ में साइबर ठग चूना लगा सकते हैं. चलिए आपको वैलेंटाइन वीक में चलने वाले स्कैम और उनसे सेफ रहने के तरीकों के बारे में बताते हैं. 

रोमांस स्कैम

Valentine’s Day के मौके पर साइबर ठग सबसे ज्यादा रोमांस स्कैम से लोगों को निशाना बनाते हैं. यह डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए होता है. यहां स्कैमर सबसे पहले फेक आईडी बनाते हैं और लोगों को ढूंढकर उन्हें ठगी के जाल में फंसाते हैं. सबसे पहले लोगों से चिकनी चुपड़ी बातें करते हैं और फिर उनसे किसी इमरजेंसी या मीटिंग के लिए आने के नाम पर पैसे मांगते हैं. कई बार लोग इनके जाल में फंस जाते हैं और मुंह बोली रकम भेज देते हैं. दूसरी तरफ स्कैमर पैसा मिलते ही गायब हो जाता है. अगर कोई अनजान आपसे इस तरह पैसे मांगे तो भूलकर भी ऐसी डिमांड को पूरा ना करें. 

फर्जी डिलीवरी मैसेज

कई बार साइबर ठग सरप्राइज गिफ्ट के नाम पर ठगी को अंजाम देते हैं. इस तरह के स्कैम में आपके पास मैसेज या फोन आते हैं, जिनमें बताया जाता है कि आपके लिए सरप्राइज गिफ्ट आया है. जिन्हें डिलीवर करने के लिए आपको एक लिंक भेजा जाता है. बस यही वो समय होता है जब आपको अपने दिमाग का इस्तेमाल करना होता है. कई बार लोग एक्साइटमेंट में ऐसे लिंक पर क्लिक कर देते हैं, जिसके बाद OTP शेयर करने के लिए कहा जाता है. OTP शेयर करते ही स्कैमर आपका बैंक अकाउंट सफाचट कर देते हैं. ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि बिना कन्फर्मेशन के कोई भी सेंसेटिव जानकारी शेयर न करें.

फर्जी शॉपिंग वेबसाइट 

Valentine’s वीक में प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को गिफ्ट देकर अपने प्यार का इज़हार करते हैं. ऐसे में जमकर शॉपिंग की जाती है और साइबर ठग इसी मौके का फायदा उठाकर लोगों को चूना लगा देते हैं. सबसे पहले वो फर्जी वेबसाइट्स बनाते हैं, जो एक दम असली दिखाई पड़ती है. लोगों का ध्यान खींचने के लिए सोशल मीडिया पर लुभावने ऑफर पेशकश की जाती है. अगर कोई इनके लालच में आकर इन वेबसाइट पर आता है तो उसकी सारी पर्सनल डिटेल्स चोरी कर ली जाती है. इसलिए हमेशा लुभावने विज्ञापनों से बचें और बिना जांचे-परखे किसी नई वेबसाइट से शॉपिंग न करें.

गिवअवे स्कैम

Valentine’s Day के आसपास सोशल मीडिया पर कई तरह की लुभावनी पोस्ट सामने आती हैं, जिनमें फ्री डिनर, छुट्टियां या महंगे गिफ्ट जीतने का दावा किया जाता है. इन पोस्ट के जरिए लोगों से एक फॉर्म भरवाया जाता है और बाद में प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं. असल में यह एक स्कैम होता है, जिसका मकसद आपकी निजी जानकारी हासिल करना और आपका पैसा ठगना होता है, इसलिए ऐसी ऑफर्स से सावधान रहना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: WhatsApp Web यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब इस फीचर का उठा सकेंगे लाभ; जानें पूरी डिटेल