WhatsApp Web यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब इस फीचर का उठा सकेंगे लाभ; जानें पूरी डिटेल

WhatsApp Web Update: आज कल व्हाट्सऐप आम जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है. चाहे निजी जीवन हो या फिर ऑफिस, हर जगह व्हाट्सऐप का इस्तेमाल आम हो गया है. इस बीच व्हाट्सऐप वेब चलाने वालों के लिए कंपनी ने बड़ा अपडेट किया है.

Tech Good news for WhatsApp Web users You can now take advantage of this feature learn the full details
Image Source: Freepik

WhatsApp Web Update: आज कल व्हाट्सऐप आम जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है. चाहे निजी जीवन हो या फिर ऑफिस, हर जगह व्हाट्सऐप का इस्तेमाल आम हो गया है. इस बीच व्हाट्सऐप वेब चलाने वालों के लिए कंपनी ने बड़ा अपडेट किया है. अब यूजर्स व्हाट्सऐप बेव पर ही ऑडियो और वीडियो कॉलिंग कर पाएंगे. इस सुविधा का बीटा वर्जन जारी कर दिया गया है, जिसे बीटा यूजर्स इस्तेमाल भी कर रहे हैं.

आने वाले समय में ये फिचर बाकी यूजर्स के लिए भी रोल आउट हो जाएगा. गौरतलब है कि अभी तक ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा सिर्फ व्हाट्सऐप ऑफिशियल डेस्कटॉप यूजर्स को ही मिलती थी. ऐसे में बेव यूजर्स की इस सुविधा को लेकर लंबे समय से मांग थी, जिसे अब कंपनी ने मान लिया. इससे काफी लोगों को राहत मिलेगी. 

ग्रुप कॉल्स के लिए करना होगा इंतजार

जानकारी के अनुसार, व्हाट्सऐप ने सिर्फ बेव वर्जन में सिर्फ वन टूवन कॉलिंग की ही सुविधा दी है. इसका मतलब ये है कि ग्रुप कॉलिंग की सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को इंतजार करन होगा. गौरतलब है कि इस फीचर को लागू करने के लिए कंपनी पिछले एक साल से काम कर रही थी. जिन बीटा यूजरों के द्वारा व्हाट्सऐप बेव में आए इस नए फीचर का इस्तेमाल किया जा रहा है, उनका फिडबैक काफी पॉजिटिव है. उनका कहना है कि व्हाट्सऐप बेव पर ऑडियो औरप वीडियो कॉलिंग करना काफी आसान है और इनके लिए कोई अन्य सॉफ्टवेटर भी डाउनलोड नहीं करना पड़ता है. 

इस फीचर का भी मिलेगा लाभ

व्हाट्सऐप बेव पर एक और नया सुविधा दिया गया है. यूजर्स वीडियो कॉलिंग के दौरान अब स्क्रीन शेयर कर पाएंगे. मोबाइल पर ये ऑप्शन मैजूद होता है लेकिन व्हाट्सऐप बेव पर इस फीचर के आने के बाद ऑफिशियल काम करने वालों लोंगों को काफी आसानी हो जाएगी. अब मीटिंग के लिए गूगल मीट या माइक्रोसॉफ्ट जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस नए फीचर के अपडेट होने से व्हाट्सऐप बेव और अधिक प्रभावी हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- चांद पर शहर बसाने जा रहे एलन मस्क, बताया कब से रहने लगेंगे इंसान, जानें क्या है SpaceX का प्लान?