अगले कुछ घंटों में ईरान पर हमले की तैयारी! ट्रंप ने अधिकारियों संग की हाईलेवल मीटिंग, क्या है प्लान?

अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कई दिनों से परमाणु समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी. इस बातचीत में दोनों देशों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वार्ता सफल नहीं रही.

US may attack Iran in the next few hours Trump high level meeting
Image Source: Social Media

अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कई दिनों से परमाणु समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी. इस बातचीत में दोनों देशों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वार्ता सफल नहीं रही. अब हालात ऐसे बन रहे हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका शनिवार तक ईरान पर हमला कर सकता है. हालांकि अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है और स्थिति पर लगातार विचार किया जा रहा है.

नेशनल सिक्योरिटी टीम ने दी जानकारी

CBS News की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप को उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने बताया है कि अमेरिकी सेना शनिवार तक संभावित कार्रवाई के लिए तैयार हो सकती है. फिर भी हमले को मंजूरी देने या न देने का फैसला अभी बाकी है.

सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि यह निर्णय सप्ताहांत के बाद भी लिया जा सकता है. इसी बीच Pentagon मिडिल ईस्ट से कुछ कर्मियों को अस्थायी रूप से हटाने की तैयारी कर रहा है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि यदि अमेरिका कोई सैन्य कदम उठाता है, तो ईरान की संभावित जवाबी कार्रवाई से निपटने की तैयारी पूरी रहे.

बढ़ती नाराजगी और सैन्य तैयारी

बताया जा रहा है कि ईरान के सुप्रीम लीडर की ओर से अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर को डुबाने की धमकी के बाद ट्रंप काफी नाराज हैं. पिछले कुछ हफ्तों से अमेरिका ने ईरान के आसपास अपने सैन्य संसाधन बढ़ाए हैं. अब अंतिम निर्णय राष्ट्रपति को लेना है.

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता जा रहा है. परमाणु समझौते समेत कई मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई है. बातचीत विफल होने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने एक हाई लेवल मीटिंग की, जिसमें ईरान पर संभावित कार्रवाई और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई.

ये भी पढ़ें- 'भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद नहीं किया', US के दावे पर पुतिन सरकार का दो-टूक जवाब, जानें क्या कहा?