UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक और शानदार मौका आया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी और सहायक रिसर्च अधिकारी के पदों पर भर्ती की घोषणा की है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 929 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं, जिनमें से 916 पद सहायक सांख्यिकी अधिकारी के हैं, जबकि 13 पद सहायक रिसर्च अधिकारी के लिए निर्धारित किए गए हैं. अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, तो आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आपको जल्दी से जल्दी आवेदन करना होगा.
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 11 मई 2026 तक का समय दिया गया है. इसके बाद, आवेदन में किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए उम्मीदवार 18 मई 2026 तक अपना आवेदन फार्म अपडेट कर सकते हैं. उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन ही होगा और साथ ही निर्धारित शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा.
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास गणित, सांख्यिकी, वाणिज्य या अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान भी अनिवार्य है. इसके अलावा, उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान भी होना चाहिए. इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में भाग लिया हो.
परीक्षा का पैटर्न
इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा ऑब्जेक्टिव प्रकार की होगी. परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसके लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है. प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नकारात्मक मार्किंग होगी.
परीक्षा में तीन प्रमुख सेक्शन होंगे. पहले सेक्शन में सांख्यिकी और गणित से संबंधित 65 अंक के प्रश्न होंगे. दूसरे सेक्शन में कंप्यूटर और आईटी से जुड़े 15 अंक के प्रश्न होंगे. तीसरे सेक्शन में उत्तर प्रदेश का सामान्य ज्ञान से जुड़े 20 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे. यह परीक्षा उम्मीदवारों के ज्ञान और उनकी क्षमता को परखने के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी सेक्शंस के विषय से संबंधित प्रश्न होंगे.
ऐसे करें अप्लाई
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन चांस, इस राज्य में होम गार्ड के पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें सारी डिटेल्स