सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन चांस, इस राज्य में होम गार्ड के पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें सारी डिटेल्स

Jharkhand Home Guard Vacancy 2026: अगर आप झारखंड में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. राज्य सरकार ने होम गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

Jharkhand Home Guard Bharti 2026 registration date check details
Image Source: Social Media

Jharkhand Home Guard Vacancy 2026: अगर आप झारखंड में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. राज्य सरकार ने होम गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अब, जो उम्मीदवार झारखंड में होम गार्ड के रूप में काम करने का इच्छुक हैं, वे 07 मई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. यह प्रक्रिया 04 जून, 2026 तक जारी रहेगी. आइए जानते हैं इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सारी अहम जानकारी.

आवेदन की पात्रता और शर्तें

झारखंड में होम गार्ड के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी, 2026 को निर्धारित की जाएगी. सामान्य उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 19 से 40 वर्ष रखी गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी. इसके साथ ही उम्मीदवारों के लिए शैक्षिक योग्यताएं भी तय की गई हैं. ग्रामीण गृह रक्षकों के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम कक्षा सातवीं पास होना चाहिए, जबकि शहरी गृह रक्षकों के लिए कक्षा दसवीं पास होना जरूरी है.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन प्रमुख चरणों में किया जाएगा: शारीरिक जांच परीक्षा, हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा, और तकनीकी दक्षता परीक्षा. शारीरिक परीक्षण में दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद जैसे अभ्यास होंगे. हिंदी लेखन परीक्षा में कक्षा सातवीं और दसवीं के स्तर पर सवाल पूछे जाएंगे, और उम्मीदवारों को 100 में से 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा. तकनीकी दक्षता परीक्षा भी 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें सफलता पाने के लिए 30 प्रतिशत अंक आवश्यक होंगे.

आवेदन करने की प्रक्रिया

झारखंड में होम गार्ड के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी. इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. यहां हम आपको आवेदन प्रक्रिया के सरल स्टेप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं.

  1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा.
  2. इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा.
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करना होगा.
  4. अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करने के बाद 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में भी जमा करना अनिवार्य है
  5. फॉर्म भरने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें.

ये भी पढ़ें: NTPC Vacancy 2026: इंजीनियरिंग डिग्री वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां कई पदों पर निकली भर्ती