UPSSSC AGTA Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं. जो उम्मीदवार कृषि क्षेत्र में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं.
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 मई, 2026 से शुरू हो चुके हैं. इच्छुक अभ्यर्थी 11 जून, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा, उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार का संशोधन करने के लिए 18 जून, 2026 तक का समय दिया गया है.
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास PET-2025 का स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है. साथ ही अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि (Agriculture) विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो.
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी प्रदान की जाएगी.
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. इस परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा में फसल विज्ञान, मृदा एवं जल प्रबंधन, जैव प्रौद्योगिकी, पादप प्रजनन एवं फसल शरीर क्रिया विज्ञान, कृषि प्रसार, कृषि अर्थशास्त्र एवं योजनाएं, तथा पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल होंगे. परीक्षा की अवधि 2 घंटे तय की गई है और इसमें नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है, जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे.
ये भी पढ़ें- प्रदेश में माफिया मिट्टी में मिल गए... देवरिया में बोले सीएम योगी, सपा और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना