यूपी में महिलाओं के लिए बंपर वैकेंसी, कंडक्टर के 2584 पदों पर होगी भर्ती, ये है आवेदन की लास्ट डेट

UP Conductor Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने पुरुष परिचालक भर्ती के बाद अब महिला परिचालकों के लिए आवेदन मांगे हैं. यदि आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और महिला बस कंडक्टर बनने का सपना देखती हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है.

UPSRTC Recruitment 2026 Uttar Pradesh Female Bus Conductor vacancy details
Meta AI

UP Conductor Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने पुरुष परिचालक भर्ती के बाद अब महिला परिचालकों के लिए आवेदन मांगे हैं. यदि आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और महिला बस कंडक्टर बनने का सपना देखती हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है. उम्मीदवारों को जनपद के अनुसार तय तिथि पर रोजगार मेले में उपस्थित होकर आवेदन करना होगा.

महिला परिचालक बनने के लिए क्या है पात्रता?

महिला परिचालक भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से इंटरमीडिएट (12वीं) पास होने चाहिए. साथ ही, उन्हें CCC (Course on Computer Concepts) कंप्यूटर सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. इसके अलावा, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, हालांकि आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

आवेदन की तिथि जानें जनपदवार

  • 25 मार्च 2026: सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम और प्रयागराज
  • 28 मार्च 2026: गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी
  • 30 मार्च 2026: मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़
  • 01 अप्रैल 2026: नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर

कैसे करें आवेदन?

महिला उम्मीदवारों को नजदीकी क्षेत्रीय प्रबंधक या रोजगार मेला स्थल पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. यहां, उम्मीदवारों को अपनी सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा ताकि वे सही तरीके से आवेदन कर सकें.

भर्ती की प्रमुख विशेषताएं

इस भर्ती में चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा, और महिला उम्मीदवारों को उसी जनपद के डिपो में काम करने का अवसर मिलेगा, जहां से वे संबंधित हैं. चयनित उम्मीदवारों को 2.16 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा, 22 दिन ड्यूटी या 5000 किलोमीटर पूरा करने पर 3000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी. साथ ही, महिला परिचालकों को ई-पास, निशुल्क यात्रा पास और रात्रि कालीन भत्ता भी प्रदान किया जाएगा.

निःशुल्क आवेदन प्रक्रिया

यह भर्ती पूरी तरह से निशुल्क है, यानी महिला उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. किसी भी वर्ग की महिला उम्मीदवार को आवेदन करते समय शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: एक लीटर तेल में कितनी उड़ान भरता है फाइटर जेट? माइलेज सुनकर रह जाएंगे हैरान! जंग के बीच जानें जवाब