UPSC में नौकरी का बेहतरीन मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी, मिलेगी शानदार सैलरी, क्या चाहिए योग्यता?

UPSC Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.

UPSC Jobs 2026 Scientist-B Scientific Officer Assistant Professor Archaeological Engineer
Image Source: Freepik

UPSC Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत वैज्ञानिक-बी, वैज्ञानिक अधिकारी, सहायक प्रोफेसर और अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. कुल पांच पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इन पदों में वैज्ञानिक-बी का 1 पद, वैज्ञानिक अधिकारी का 1 पद, पुरातत्व अभियंता के 2 पद और सहायक प्रोफेसर का 1 पद शामिल है.

पदों के लिए आवश्यक योग्यता

Scientist-B: अगर आपने Physics (फिजिक्स) में M.Sc किया है, तो आपको कम से कम 1 साल का अनुभव होना चाहिए. वहीं, अगर आपने Mechanical या Metallurgical Engineering में BE/B.Tech किया है, तो कम से कम 2 साल का अनुभव जरूरी है.

Scientific Officer: Physics में M.Sc या Mechanical/Metallurgical Engineering में BE/B.Tech किए उम्मीदवारों को कम से कम 1 साल का अनुभव चाहिए.

Superintending Archaeological Engineer: Civil Engineering में BE/B.Tech होना अनिवार्य है. साथ ही, 8 साल का कार्यानुभव होना चाहिए.

Assistant Professor: Civil Engineering में ME/M.Tech की डिग्री जरूरी है.

उम्र सीमा

इन पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, SC, ST, OBC और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये है. वहीं, SC/ST, PWD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन बिल्कुल निशुल्क रखा गया है.

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को 7th Pay Commission के अनुसार वेतन मिलेगा. सैलरी लगभग 30,000 रुपये से 1,20,000 रुपये प्रति माह के बीच हो सकती है.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले CRT (कम्प्यूटरीकृत लिखित परीक्षा) आयोजित की जाएगी, जिससे उम्मीदवार की योग्यता का मूल्यांकन होगा. इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित होगी. सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों को संबंधित पदों पर नियुक्त किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन ?

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम, योग्यता और अन्य डिटेल भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें: गुजरात में सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस, हेल्थ वर्कर के 1948 पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है अप्लाई?