गुजरात में सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस, हेल्थ वर्कर के 1948 पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है अप्लाई?

GPSSB Recruitment 2026: अगर आप हेल्थ सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है. गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (GPSSB) ने महिला हेल्थ वर्कर के 1948 पदों के लिए भर्ती निकाली है.

Gujarat Health Worker Recruitment GPSSB vacancy 2026 check details
Image Source: Freepik

GPSSB Recruitment 2026: अगर आप हेल्थ सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है. गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (GPSSB) ने महिला हेल्थ वर्कर के 1948 पदों के लिए भर्ती निकाली है. यह भर्ती खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने 12वीं के साथ ANM या हेल्थ वर्कर से संबंधित प्रशिक्षण पूरा किया है. इस भर्ती के जरिए न केवल सरकारी नौकरी का मौका मिलेगा, बल्कि हेल्थ सेक्टर में स्थिर और सुरक्षित करियर बनाने का अवसर भी है.

कुल पद और पात्रता

इस भर्ती में कुल 1948 पद गुजरात के विभिन्न जिलों में भरे जाएंगे. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही, उम्मीदवार ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का बेसिक ट्रेनिंग कोर्स या ANM (Assistant Nurse Midwife) कोर्स किया होना चाहिए और गुजरात नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए. इसके अलावा, उम्मीदवार को कंप्यूटर की सामान्य जानकारी और गुजराती या हिंदी भाषा की समझ भी आवश्यक है.

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग जैसे SC, ST, OBC, EWS, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी. आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये के साथ सेवा शुल्क देना होगा, जबकि SC/ST/OBC/EWS, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह फ्री है.

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और इसे पूरा करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा. परीक्षा में निगेटिव मार्किंग लागू होगी, यानी हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे. प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान (35 अंक), गुजराती भाषा (20 अंक), अंग्रेजी (20 अंक), गणित और रीजनिंग (25 अंक) और हेल्थ से जुड़े तकनीकी विषय (100 अंक) शामिल होंगे. तकनीकी ज्ञान को सबसे ज्यादा वेटेज दिया गया है.

वेतन और सेवा अवधि

चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में पहले 5 साल के लिए 26,000 रुपये प्रति माह का फिक्स वेतन मिलेगा, जिसमें कोई अतिरिक्त भत्ते या वेतन वृद्धि नहीं होगी. यह एक प्रकार की प्रशिक्षण और प्रारंभिक सेवा अवधि मानी जाएगी. 5 साल की सेवा पूरी होने के बाद, उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार नियमित वेतनमान में शामिल किया जाएगा, जिसमें बेसिक सैलरी के साथ सभी सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी शामिल होंगी.

आवेदन कैसे करें? 

  • 1. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. आप OJAS Gujarat Portal के जरिए फॉर्म भर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाएं.
  • 2. इसके बाद Apply Online पर क्लिक करें.
  • 3. अब अपनी बेसिक जानकारी भरें.
  • 4. इसके साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • 5. इसमे फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस में नौकरी का शानदार मौका, इन पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता समेत अन्य डिटेल