गोरखपुर में बनेगा UP का पहला स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, 48.93 करोड़ होगा खर्च, जानें कब तक बनकर होगा तैयार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच और प्रयासों से गोरखपुर अब सिर्फ पूर्वांचल का शैक्षिक और चिकित्सीय केंद्र नहीं, बल्कि हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म एजुकेशन का नया गढ़ बनने जा रहा है. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत गोरखपुर में उत्तर प्रदेश का पहला स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (SIHM) तेजी से तैयार हो रहा है.

UP s first State Institute of Hotel Management will be built in Gorakhpur
Image Source: Social Media

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात है. गोरखपुर के विकास के रास्ते पर एक और शानदार मुकाम जुड़ गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच और प्रयासों से गोरखपुर अब सिर्फ पूर्वांचल का शैक्षिक और चिकित्सीय केंद्र नहीं, बल्कि हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म एजुकेशन का नया गढ़ बनने जा रहा है. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत गोरखपुर में उत्तर प्रदेश का पहला स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (SIHM) तेजी से तैयार हो रहा है. 48.39 करोड़ रुपये की लागत से गीडा क्षेत्र में बन रहा यह संस्थान, न केवल पर्यटन और होटल प्रबंधन में प्रशिक्षण देगा, बल्कि पूर्वांचल के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खोलेगा.

4 माह में तैयार हो जाएगा 

इस अत्याधुनिक संस्थान का निर्माण कार्य लगभग 85% तक पूरा हो चुका है, और सितंबर 2025 तक इसे पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा. अगले शैक्षणिक सत्र से यहां होटल और टूरिज्म मैनेजमेंट से संबंधित डिप्लोमा और डिग्री कोर्स शुरू हो जाएंगे. यह संस्थान पर्यटन विभाग के अंतर्गत बनाया जा रहा है और इसके निर्माण की जिम्मेदारी C&DS यूनिट-14 को सौंपी गई है. अब तक इस पर 35 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा चुके हैं.

शहर को मिलेगी वैश्विक स्तर की हॉस्पिटैलिटी शिक्षा

पर्यटन उप निदेशक रविंद्र कुमार मिश्रा के मुताबिक, यहां के कोर्स ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की मांग के अनुसार तैयार किए जा रहे हैं. होटल, टूरिज्म, किचन ऑपरेशन, गेस्ट मैनेजमेंट, इवेंट प्लानिंग जैसे विषयों में युवाओं को दक्ष बनाया जाएगा. गोरखपुर जैसे तेजी से विकसित होते शहर में जहां अब एयरपोर्ट, रिट्रीट, स्टार होटल और रेस्टोरेंट्स की भरमार हो रही है, ऐसे में प्रशिक्षित युवाओं की मांग स्वाभाविक रूप से बढ़ी है. SIHM इस ज़रूरत को पूरा करेगा.

सिर्फ पढ़ाई नहीं, रहने की सुविधा भी

संस्थान के दूसरे चरण में छात्रावास का निर्माण प्रस्तावित है. करीब 46.81 करोड़ रुपये की लागत से लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल बनाए जाएंगे. इसके लिए ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया जारी है.

विदेशों तक फैलेगा गोरखपुर का नाम

भारत के कई राज्यों में होटल मैनेजमेंट के छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रहे हैं. अब जब गोरखपुर में भी यह व्यवस्था सुलभ होगी, तो यहां के छात्र भी विदेशों में जाकर अपना हुनर दिखा सकेंगे. यह संस्थान युवाओं के भविष्य को नई ऊंचाई देगा और गोरखपुर को एक हॉस्पिटैलिटी टैलेंट हब के रूप में स्थापित करेगा.

ये भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा फैसला, गोरखपुर में UP का बनेगा चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, 236 करोड़ होगा खर्च