मुजफ्फरनगर के घर में दिखा खौफनाक मंजर, पति फंदे पर, पत्नी-बच्चों के शव अंदर पड़े मिले

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट इलाके में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. एक ही परिवार के चार लोगों के शव घर के अंदर मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

UP Horrible scene seen in Muzaffarnagar house husband hanged bodies of wife children lying inside
Image Source: Social Media

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट इलाके में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. एक ही परिवार के चार लोगों के शव घर के अंदर मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

सुबह दरवाजा नहीं खुला, भाई ने दी सूचना

जानकारी के मुताबिक, इरशाद (32) पेंटिंग का काम करता था. मंगलवार सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला और कोई बाहर नहीं आया तो शक हुआ. इरशाद के भाई नौशाद मौके पर पहुंचे. जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो हैरान रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक कमरे में इरशाद का शव फंदे से लटका हुआ मिला. वहीं उसकी पत्नी नूरीन (28) फर्श पर मृत पड़ी थी. उनके दो छोटे बच्चे, दो साल का बेटा आहिल और एक महीने की बेटी अक्शा भी बिस्तर पर मृत मिले.

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. शुरुआती जांच में कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है.

कारण अब भी साफ नहीं

इस घटना के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. पारिवारिक विवाद, आर्थिक तंगी या अन्य कारणों को लेकर आशंका जताई जा रही है. पुलिस पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके.

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गांव खाली करने की थी तैयारी, अब राजस्थान बोर्ड में ये लड़की बनी टॉपर; जानें सबकुछ