UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं. इसी बीच प्रदेश के कई जिलों में समाजवादी पार्टी (सपा) के खिलाफ पोस्टर लगाए जाने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है. इन पोस्टरों में सपा के पुराने कार्यकाल को लेकर सवाल उठाए गए हैं और अतीक अहमद, आजम खान तथा मुख्तार अंसारी की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है.
रिपोर्टों के मुताबिक, लखनऊ के अलावा उन्नाव, इटावा, सीतापुर, बरेली, मेरठ, आजमगढ़ और गाजीपुर समेत कई जिलों में ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टरों पर लिखा गया है- ‘आजम, अतीक और मुख्तार... यही चलाते थे सरकार’. इसके अलावा ‘अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश’ जैसे नारे भी दिखाई दे रहे हैं. इन पोस्टरों के जरिए सपा शासनकाल में कानून-व्यवस्था और अपराध को लेकर राजनीतिक हमला किया गया है. पोस्टर लगाने वालों की ओर से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि उस दौर में अपराधियों और माफिया का प्रभाव था. हालांकि, इन पोस्टरों के पीछे किस संगठन या व्यक्ति का हाथ है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि हर मामले में नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें- Monday Upay: सोमवार के दिन जरूर करें ये 5 उपाय, शिव जी की कृपा से दूर होंगी परेशानियां