UP Election: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी सरकार के कार्यकाल की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश में माफिया खुलेआम असलहा लहराते हुए घूमने या उपद्रव करने की स्थिति में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश की छवि में बदलाव आया है और इस बदलाव में यूपी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि पहले अधिकारियों के वाहनों को भी रोका जाता था और माफिया का प्रभाव दिखाई देता था. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या आज कोई माफिया असलहा लहराते हुए, उपद्रव करते हुए खुली जीप में उत्तर प्रदेश में घूम सकता है? योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि आज त्योहारों के दौरान कोई उपद्रव करने का दुस्साहस नहीं करता और न ही पहले जैसी दंगों की श्रृंखला दोहराने की स्थिति है.
ये भी पढ़ें- Breaking: कौन था 30 लाख का इनामी TPC सुप्रीमो बृजेश गंझू? मिनटों में ATS ने किया ढेर!