UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में यूपी एटीएस को बड़ी कामयाबी मिलने की जानकारी सामने आई है. रामनगर थाना क्षेत्र में यूपी एटीएस, एनआईए और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान 30 लाख रुपये का इनामी नक्सली और एरिया कमांडर बृजेश गुंजू मारा गया. बताया जा रहा है कि बृजेश लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे.
बृजेश गुंजू पर झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था. वहीं, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भी उसके ऊपर 5 लाख रुपये का इनाम रखा था. इस तरह उस पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था. जानकारी के मुताबिक, यूपी एटीएस को रविवार सुबह करीब 5 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि बृजेश गुंजू वाराणसी के रामनगर इलाके में मौजूद है और वहां से निकलने की कोशिश कर रहा है. सूचना मिलने के बाद यूपी एटीएस, एनआईए और वाराणसी पुलिस की टीम ने इलाके में घेराबंदी शुरू की.
ये भी पढ़ें- Meerut Air Show 2026: 200 फीट ऊपर सूर्य किरण का तूफान! मेरठ में गूंजा भारत माता की जय